दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने बंदरों के कारण लोगों की समस्या को किया था उजागर

देहरादून,

दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की खबर का असर देखने को मिला है। जोहड़ी गांव में मसूरी वन प्रभाग द्वारा बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगा दिया गया है। जोहड़ी गांव के सोशल वर्कर एसपी शर्मा ने बताया कि पीडि़त बारू पाल के घर पर पिंजड़ा लगाया गया है। जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

नहीं हो रही थी सुनवाई

बीते 18 फरवरी को दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने बंदर बने गब्बर खबर प्रकाशित की थी। खबर में बताया गया था कि दून के जोहड़ी गांव में बंदरों ने आतंक मचाया हुआ है। इलाके में दर्जनों लोगों को बंदर काट चुके हैं। कई घरों को नुकसान भी पहुंचा चुके हैं। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से लेकर पुलिस और वन विभाग को इस बाबत कंप्लेन भी की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने जनता की आवाज बनकर खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसका असर सैटरडे को देखने को मिला। पीडि़त के घर में ही वन प्रभाग द्वारा पिंजड़ा लगा दिया गया है।