- एनआईवीएच के दृष्टीहीन स्टूडेंट्स ने भी पास किया इम्तहान

- सीबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट के बाद खिले चेहरे

DEHRADUN: जिंदगी की असली अभी उड़ान बाकी है, कई इम्तेहान अभी बाकी हैं। भले ही आंखों में रोशनी न सही, लेकिन हौसलों से आसमान छूना अभी बाकी है। इन्हीं बुलंद इरादों के साथ राजपुर रोड स्थित नेशनल इंस्ट्यूट ऑफ वीजुअली हैंडीकैप (एनआईवीएच) के ब्लाइंड चार स्टूडेंट्स ने 90 परसेंट से ज्यादा मा‌र्क्स हासिल कर सफलता की नींव रखी। इनमें प्रिया पांडे ने भ्00 में से ब्म्क् मा‌र्क्स यानि 9ख्.ख् परसेंट के साथ स्कूल टॉप किया। इसके अलावा सुमित कुमार व कमल कुमार ने 90 परसेंट हासिल कर बराबरी पर रहे।

चार साल से बेस्ट गर्ल रही प्रिया

स्कूल के प्रिंसिपल कमलवीर सिंह जग्गी ने बताया कि 9ख्.ख् परसेंट हासिल करने वाली प्रिया हमेशा से ही मेहनती रही। उन्होंने बताया कि प्रिया पिछले चार सालों से स्कूल की बेस्ट गर्ल चुनी जा रही है। इसके अलावा ख्0क्म् का स्टूडेंट ऑफ द इयर के नाम में भी प्रिया का नाम सबसे आगे रहा।

पॉलीटिक्स फील्ड है अच्छा: प्रिया

ब्लाइंड स्कूल एनआईवीएस की टॉपर प्रिया पांडे आगे राजनीतिक क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं। मूल रूप से झारखंड के पलामू जिले की प्रिया ने बताया कि उसे शुरू से ही राजनीतिक अच्छा विषय लगा। वर्तमान में हर ओर चल रही राजनीति से भी काफी कुछ सीखने को मिल रहा है। अब प्रिया आगे चलकर दिल्ली विवि से पॉलीटिकल विषय में एडमिशन लेना चाहती हैं।

न सोंचे कि हम हैं ब्लाइंड

स्कूल में 9क् प्रतिशत अंक लाने वाले इरफान अहमद का कहना है कि ब्लाइंड हमारी कमजोरी नहीं है यदि किसी भी बच्चे में आगे बढ़ने की लगन हो तो वह बढ़ सकता है। जम्मू कश्मीर के मूल निवासी इरफान ने बताया कि हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि हम ब्लाइंड हैं बल्कि पढ़ाई ही मुख्य रास्ता है जो आगे बढ़ने में हमारे लिए बेहतरीन साबित होगा।

यह हैं एनआईवीएच के होनहार

प्रिया कुमारी पाण्डे- 9ख्.ख् परसेंट, एनआईवीएच

इरफान अहमद - 9क् परसेंट, एनआईवीएच

सुमित कुमार -90.8 परसेंट, एनआईवीएच

कमल कुमार यादव -90 परसेंट,एनआईवीएच