देहरादून (ब्यूरो) चारधामों में से तीन धामों में से सबसे पहले कपाट खुुलने की शुरुआत केदारनाथ धाम से हो रही है। सुबह करीब छह बजे केदारनाथ के कपाट खुल रहे हैं। थर्सडे को आर्मी रेजीमेंट बैंड की मधुर लहरियों के बीच बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली भी केदारपुरी पहुंची। जबकि, चारधाम में प्रथम यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 10.29 बजे और गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12.25 बजे खोले जाएंगे। कपाट खोलने के मौके पर मां गंगा की उत्सव डोली थर्सडे को शीतकालीन गद्दीस्थल मुखवा से भैरवघाटी के लिए रवाना हो गई, जो सुबह डोली गंगोत्री धाम पहुंचेगी। वहीं, देवी यमुना की उत्सव डोली फ्राइडे सुबह शीतकालीन गद्दीस्थल खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी।

कपाट खुलने का समय
यमुनोत्री-- सुबह 10:29 बजे
गंगोत्री-- दोपहर 12:25 बजे
केदारनाथ-- सुबह 6 बजे

यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन
यमुनोत्री- 3,56,134
गंगोत्री- 4,06,263
केदारनाथ- 7,83,107
बदरीनाथ- 6,83,424
हेमकुंड साहिब- 48,041
कुल-22,76,969

चमक उठे गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर
फ्राइडे 10 मई को अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के श्री कपाट खोलने के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। गंगा व यमुना के मंदिर को रंग रोगन होने के बाद फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल के अनुसार गंगोत्री मंदिर की सजावट फूल-पत्तियों से की गई है। यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल ने बताया इस बार यमुनोत्री मंदिर समिति के अनुसार यमुना मंदिर परिसर का रंग रोगन कर भव्य रूप दिया गया है।

227 बसों से 6781 श्रद्धालु रवाना
चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले तीर्थनगरी ऋषिकेश से विधिवत श्रीगणेश हो गया है। यात्रा के पहले दिन ऋषिकेश से 227 बसों से 6781 तीर्थयात्री धामों के लिए रवाना हुए। इस दौरान यात्रियों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। जय बदरी विशाल, जय बाबा केदार के जयकारों के साथ तीर्थनगरी मानो गूंज उठी। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की ओर से आयोजित चारधाम यात्रा-2024 उद्घाटन कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के साथ हंस फाउंडेशन की फाउंडर माता मंगला व भोले महाराज, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम ङ्क्षसह व निवर्तमान मेयर अनीता ममगाईं ने यात्री बसों को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कलश यात्रा पहुंची नृङ्क्षसह मंदिर
बदरीनाथ धाम में बदरी विशाल के पूजा अभिषेक में प्रयोग में लाए जाने वाले तिल के तेल कलश गाडू घड़ा यात्रा थर्सडे को पाखी से जोशीमठ नृङ्क्षसह मंदिर पहुंचा। जहां गाडू घड़ा कलश यात्रा का स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

रुद्राक्ष एक दिन में कराएगा दो धाम के दर्शन
जौलीग्रांट स्थित हेलीपैड से रुद्राक्ष इस बार फिर दो धाम के दर्शन कराने के लिए तैयार है। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर रुद्राक्ष की सेवाएं आज से शुरू हो जाएंगी। रुद्राक्ष एविएशन का एमआई-17 हेलीकॉप्टर फ्राइडे को गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरेगा। जहां से छोटे हेलीकॉप्टरों के जरिए यात्रियों को केदारनाथ पहुंचाया जाएगा। जबकि, बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद रुद्राक्ष की दो धाम की सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

रिकॉर्ड तोड़ेगी चारधाम यात्रा
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 10 मई से शुरू हो रही यात्रा को देखते हुए यात्रा पर आने वाले यात्रियों को शुभकामना देते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष की यात्रा अपने पिछले सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ेगी। सरकार सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए प्रयासरत है। कहा, यात्रा राज्य के लिए यह एक उत्सव के समान है। सीएम ने यात्रा में लगे सफाई कर्मचारियों व सुरक्षा में तैनात रहने पुलिस के जवान के साथ प्रशासनिक अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कार्य करें।

dehradun@inext.co.in