-ऋषिकेश में बेहतरीन पर्यटन स्थल है 84 कुटिया

-अधिकांश विदेशी पर्यटक आते हैं घूमने

-सौंदर्यकरण कराकर पर्यटन को बढ़ावा देने का उद्देश्य

-महर्षि योगी और बीटल्स के लिए भी जानी जाती है जगह

>dehradun@inext.co.in

DEHRADUN: उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पर्यटकों के रुकने की जगहों का सौंदर्यकरण करने का निर्णय लिया है। इसी के तहत ऋषिकेश में 8ब् कुटिया पर्यटक स्थल का सौंदयकरण करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए जायका संस्था ने एक करोड़ रुपए की फंडिंग की है।

आध्यात्म का मुख्य स्थान है 8ब् कुटिया

ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला के निकट ही यह क्षेत्र आध्यात्म के लिए भी जाना जाता है। यहां पर आने वाले वाले पर्यटकों में अधिकांश संख्या विदेशी पर्यटकों की ही रहती है। यह पर्यटक यहां पर रुककर आध्यात्म का ज्ञान भी लेते हैं। इस कारण यह स्थान विदेशी पर्यटकों के लिए मुख्य केंद्र है।

कराया जाएगा डेवलपमेंट

जायका से इस टूरिस्ट स्थल के सौंदर्यकरण के लिए एक करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं, जो वन विभाग को मिले हैं। इस बजट से यहां पर ऐतिहासिक स्थलों का सौंदर्यकरण कराया जाएगा। साथ ही पर्यटकों के लिए रुकने की व्यवस्था को और अच्छा किया जाएगा। इसका मकसद इको पर्यटन को बढ़ावा देना है, साथ ही पर्यटक अधिक आएंगे तो सरकार का रेवेन्यु भी बढे़गा।

महर्षि योगी और बीटल्स के लिए जानी जाती है जगह

यह जगह गंगा का किनारा है। यहां पर बीटल्स आश्रम भी है। बीटल्स गु्रप आध्यात्मिक जागृति की खोज में भ्0 साल पहले भारत आया था। वह अपने संगीत में तब्दीली लाना चाहते थे। उन्होंने यहां पर महर्षि योगी के आश्रम में आध्यात्म का ज्ञान लिया और इसके अलावा योगा भी सिखा। इसी समय से इंटरनेशनल योगा भी शुरू हुआ और योगा विदेशों तक में पहुंचा। उस समय गु्रप के लोग इसी आश्रम में रुके थे।

इको टूरिज्म जोन में डेवलप होगी जगह

वन विभाग इस जगह को इको टूरिज्म जोन में डेवलप करने की तैयारी कर रहा है। ताकि पर्यटकों की संख्या को बढ़ाया जा सके। सबकुछ ठीक रहा तो यहां पर फिर से बड़ी संख्या में पर्यटक देखे जा सकेंगे। वन विभाग फिलहाल इसके लिए प्रोजेक्ट तैयार कर रहा है। वन विभाग के अधिकारियों की कमेटी इसके लिए लगभग पूरी तैयारी कर चुकी है।

----

पर्यटकों को बढ़ावा देना है मकसद

इको टूरिज्म जोन के जरिए पर्यटन को बढ़ावा देने का उद्देश्य है। इससे जहां उत्तराखंड की देश, विदेश में पहचान बनेगी, साथ ही सरकार को रेवेन्यु भी मिलेगा। इसके लिए पर्यटक स्थलों का सौंदर्यकरण कराया जा रहा है। 8ब् कुटिया पर्यटन स्थल का सौंदर्यकरण शीघ्र शुरू कराया जाएगा, इसके लिए विभागीय अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है।

--दिनेश अग्रवाल, वन मंत्री उत्तराखंड सरकार