देहरादून।

चाइल्ड लाइन की ओर से शास्त्रीनगर स्लम्स के बच्चे वेडनेसडे को दैनिक जागरण आई नेक्स्ट के ऑफिस पहुंचे। यहां उन्होंने न्यूज पेपर पब्लिशिंग के बारे में जानकारी ली और इससे जुड़े सवाल भी किए। बच्चों ने न्यूज पेपर्स की लागत के बारे में क्वेरी की साथ ही पूछा कि इतनी कम कीमत पर सेल होने के बाद न्यूज पेपर्स सर्वाइव कैसे करते हैं। इस दौरान मधु, खुशबू, मुस्कान, ईशा, मोनी, कोमल और अंश धीमान ने न्यूज राइटिंग का फॉर्मेट भी जाना। इस दौरान चाइल्ड लाइन की कॉर्डिनेटर दीपिका, जसवीर रावत, हेमंत आदि उपस्थित थे।

 

न्यूज प्लेसमेंट की ली जानकारी

नेशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंटस एंड स्टूडेंटस राइट यानी एनएपीएसआर के सदस्यों ने भी बच्चों को दैनिक जागरण आई नेक्स्ट के ऑफिस में विजिट कराया। इस मौके पर बच्चों को न्यूज पेपर के हर पेज के नेचर के बारे में बताया गया। साथ ही कौन सी खबर क्यों उस पेज पर है, उस बारे में डिटेल में बताया गया। इसके बाद बच्चों ने भी इससे जुड़े सवाल किए। उन्होंने खबरों को अपने-अपने अनुसार बांटा। साथ ही प्रमुख लगने वाली खबरों को फ्रंट पेज के लिए सजेस्ट किया। न्यूज के साथ ही उन्होंने विज्ञापन से जुड़े सवाल भी किए।

 

आज दिन भर ओपन रहेगा नेहरू वार्ड

दून स्थित नेहरू वार्ड चिल्ड्र्स डे पर आज पूरे दिन बच्चों के लिए ओपन रहेगा। वेडनसडे को नेहरू वार्ड की साफ-सफाई की गई। दून स्थित नेहरू वार्ड एक हिस्टोरिकल प्लेस है, ब्रिटिश रूल के दौरान देश के पहले पीएम पं। जवाहरलाल नेहरू ने 1932, 33, 40 व 41 में यहां जेल की सजा काटी थी। जिस सेल में नेहरू बंद रहे थे उसे नेहरू वार्ड के नाम से जाना जाता है। संस्कृति विभाग द्वारा इसका रख-रखाव किया जा रहा है। यहीं पं। नेहरू ने ग्लिंप्सेज ऑफ व‌र्ल्ड हिस्ट्री और माई ऑटोबायोग्राफी नाम की दो फेमस बुक्स का मेजर पार्ट लिखा था। यहां जेल प्रवास के दौरान पं। नेहरू द्वारा यूज किए गए यूटेंसिल्स व उनसे जुड़ी कई चीजों को संरक्षित किया गया है। चिल्ड्रंस डे पर आज नेहरू ब्रिगेड द्वारा यहां कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और बच्चों को गिफ्ट्स भी दिए जाएंगे।