DEHRADUN: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संजीवनी फेस्ट में स्थानीय उत्पादों पर आधारित स्टॉल का अवलोकन कर कहा कि संजीवनी फेस्ट स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने संजीवनी फेस्ट के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए।

संजीवनी फेस्ट का आयोजन

द उत्तराखंड सिविल सर्विसेस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन की 'संजीवनी' संस्था की ओर से सर्वे चौक स्थित आईटीआई परिसर में दो दिवसीय संजीवनी फेस्ट आयोजित किया गया है। जिसमें रविवार को मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्थानीय उत्पादों से सजे स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से हमारे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। कहा कि उत्तराखंड की विभिन्न थीम पर आधारित उत्पादों को सही प्लेटफार्म मिलने से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फलक पर अलग पहचान मिलेगी। फेस्ट में विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं ने स्टाल लगाए। जिसमें हैंडीक्राफ्ट, पहाड़ी उत्पाद आदि के स्टाल शामिल हैं। संजीवनी की अध्यक्ष दीपा प्रकाश ने बताया कि संस्था महिलाओं व बालिकाओं के उत्थान व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में 20 साल से प्रयासरत है। संजीवनी ने कोरोनाकाल से प्रभावित हस्तशिल्प, आयुर्वेदिक उत्पाद व अन्य ग्रामोत्पादों को एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस मौके पर अलकनंदा अशोक, रश्मि व‌र्द्धन, अंजलि सिन्हा, अनुराधा सुधांशु, आकांक्षा सिन्हा, शíमला भरतरी, अंशु पांडे, मुदिता संत, गुंजन यादव, रुपाली ज्योति, लता रावत, शालिनी शाह, दीपाली सिंह व शिखा पांडे आदि मौजूद रहीं।