- 26 जुलाई के बाद पहली बार दून और राज्य में कोरोना से कोई डेथ नहीं

- 78 नये पॉजिटिव केस, 175 पेंशेंट हुए रिकवर

DEHRADUN: पूरे 95 दिन बाद दून और पूरे राज्य के लिए राहत भरी खबर आई है। 26 जुलाई से लेकर 28 अक्टूबर को हर रोज कोविड-19 पेशेंट्स की डेथ हो रही थी। दून में लगभग हर रोज राज्य के अन्य जिलों की तुलना में 50 परसेंट डेथ हो रही थी। थर्सडे को एक बार फिर ऐसा दिन आया है, जबकि न सिर्फ दून में, बल्कि पूरे राज्य में कोई डेथ नहीं हुई। अब तक दून में 578 कोरोना पेशेंट्स की डेथ हुई है।

पॉजिटिव केस 17 हजार पार

आज दून में 78 नये कोविड-19 पॉजिटिव केस कंफर्म हुए, इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव केसेज की संख्या 17 हजार का आंकड़ा पार करके 17076 हो गई है। 175 पेशेंट्स की रिकवरी के साथ ही रिकवर होने वाले पेशेंट्स की संख्या 15570 हो गई है। जिले के विभिन्न हॉस्पिटल्स में अब 773 एक्टिव केसेज हैं। आज 1549 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए। इसके साथ ही 154365 सैंपल लिये जा चुके हैं।

डीएम ने किया आगाह

डीएम डॉ। आशीष कुमार श्रीवास्तव ने लोगों को मास्क लगाने को लेकर आगाह किया है। उन्होंने कहा पता चला है कि पब्लिक प्लेसेस, बाजारों और सब्जी मंडियों में मास्क का उपयोग नहीं किया जा रहा है या नाम मात्र का है। उन्होंने सभी एसडीएम को छापा मारकर मास्क न लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

राज्य में 305 पॉजिटिव

थर्सडे को राज्य में कुल 305 नये पॉजिटिव केस सामने आये और 456 रिकवर हुए। इसके साथ ही राज्य में पॉजिटिव केसेज की संख्या 61366 हो गई, जबकि रिकवरी होने वाले पेशेंट्स की संख्या 56529 हो गई है। अब राज्य में 3545 एक्टिव केस हैं। राज्य में अब रिकवरी रेट 91.82 परसेंट और इंफेक्शन रेट 6.71 परसेंट है।