- दून में डेथ रेट अब भी 3.2 परसेंट, राज्य में डेथ रेट 1.6 परसेंट

- मंडे को दून में 185 पॉजिटिव, 168 पेशेंट रिकवर

देहरादून

अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में देहरादून को कोविड-19 पॉजिटिव केसेज में कुछ राहत मिली, लेकिन डेथ रेट अब भी स्टेट एवरेज से ज्यादा है। दून में नवंबर लास्ट में डेथ रेट 3.2 परसेंट है, जबकि राज्य का 1.6 परसेंट है। इस बीच जिला प्रशासन ने सभी चेकपोस्ट और एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन के साथ ही जिले में सभी सेंटर्स में ज्यादा से ज्यादा सैंपल लेने के आदेश दिये हैं।

165 पॉजिटिव, 168 रिकवर

मंडे को दून में 185 पॉजिटिव केस सामने आये। इसके साथ ही जिले में अब तक आये पॉजिटिव केसेज की संख्या 21373 हो गयी है। 168 पेशेंट की रिकवरी के साथ ही अब रिकवर पेशेंट की संख्या 19054 हो गई है। दून में अब 1403 एक्टिव केस हैं। मंडे को सैंपलिंग में कुछ और बढ़ोत्तरी हुई और 3197 सैम्पल टेस्ट के लिए भेजे गये। विभिन्न हॉस्पिटल में 167 आईसीयू बेड कोविड-19 पेशेंट्स के लिए उपलब्ध हैं। दून में मंडे को 6 पेशेंट की डेथ हुई। 4 पेशेंट की डेथ महंत इंदरेश हॉस्पिटल में और एक-एक की डेथ एम्स ऋषिकेश और मैक्स हॉस्पिटल में हुई।

सभी चेकपोस्ट पर सैंपलिंग

दून के सभी चेकपोस्ट, आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर आने वालों की सैंपलिंग की गई। आशारोड़ी चेकपोस्ट 674 लोगों के सैम्पल लिए गए। इनमें 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर 25 आरटीपीसीआर तथा 34 एंटीजन टेस्ट किए गए। इनमें 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव आये। कुल्हाल चेकपोस्ट पर 165, आईएसबीटी पर 21 और रेलवे स्टेशन पर 79 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए। सभी सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई।

डीएम ने दिये सतर्कता के आदेश

डीएम डॉ। आशीष कुमार श्रीवास्तव ने लगातार सर्विलांस और अवेयरनेस प्रोग्राम चलाने के आदेश दिये हैं। उन्होंने सभी एसडीएम से कहा कि सर्विलांस कार्य की नियमित समीक्षा करें और जिन लोगों के सैंपल लिये हैं, उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखें। उन्होंने स्टेक होल्डर्स, होटल, रेस्टोरेंट संचालकों, व्यापारियों के साथ लगातार बातचीत करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिये।

राज्य में 455 पॉजिटिव

राज्यभर में मंडे को 455 पॉजिटिव केस सामने आये। अब राज्य में कुल पॉजिटिव केसेज की संख्या 747945 हो गई है। 352 पेशेंट की रिकवरी के बाद अब तक रिकवर हुए पेशेंट की संख्या 67827 हो गई है। राज्य में अब एक्टिव केसेज की संख्या फिर से 5 हजार का आंकड़ा पार करके 5059 हो गई है। 22 अक्टूबर के बाद पहली बार फिर से एक्टिव केसेज की संख्या 5 हजार के पार पहुंची है। राज्य में डेथ रेट 90.68 परसेंट और इंफेक्शन रेट 5.58 परसेंट है।