- रिकवरी रेट में कुछ और सुधार, अब रिवकरी रेट 93.13 परसेंट

- लगातार 13वें दिन में नये पॉजिटिव केसेज की तुलना में रिकवर होने वालों की संख्या ज्यादा

देहरादून

नये साल के लगातार 13वें दिन भी दून में नये पॉजिटिव केसेज की तुलना में रिकवर होने वाले पेशेंट की संख्या ज्यादा रही। इसके साथ ही रिकवरी रेट में कुछ और सुधार हुआ। अब दून का रिकवरी रेट 93.13 परसेंट हो गया है। एक्टिव केसेज की संख्या अब नवम्बर के अब तक के मिनिमम नंबर से कम हो गई है।

97 नये पॉजिटिव केस

जिले में वेडनसडे को 97 नये पॉजिटिव केस कंफर्म हुए और 129 पेशेंट रिकवर हुए। इसके साथ ही अब तक कंफर्म हुए कुल पॉजिटिव केसेज की संख्या 28446 हो गई है, जबकि 26494 पेशेंट रिकवर हो चुके हैं। 4 पेशेंट की डेथ के बाद अब मरने वालों की कुल संख्या 898 हो गई है। आज दो पेशेंट की डेथ कैलाश हॉस्पिटल में और एक-एक की डेथ एम्स ऋषिकेश और दून मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में हुई। जिले में अब पॉजिटिव केसेज की संख्या 636 है।

राज्य में 94 हजार पॉजिटिव

राज्य में भी पिछले कुछ दिनों में तेजी से रिकवरी हुई है। राज्य में रिकवरी रेट अब 94.26 परसेंट है और एक्टिव केसेज की संख्या 2552 है। वेडनसडे को उत्तराखंड में सभी जिलों में कुल मिलाकर 209 पॉजिटिव केस कंफर्म हुए। इसके साथ की अब राज्य में पॉजिटिव केसेज की कुल संख्या 94 हजार का आंक?ा पार करके 94170 हो गई है। 289 पेशेंट की रिकवरी के बाद अब तक रिकवर हुए पेशेंट की कुल संख्या 88761 हो गई है। 4 पेशेंट की डेथ के बाद अब तक कोरोना से हुई कुल मौतों की संख्या 1593 हो गई है। यानी डेथ रेट 1.69 परसेंट है।