- 66 नये पॉजिटिव केस और 65 पेशेंट हुए रिकवर

पॉजिटिव केसेज की संख्या 29 हजार के आंकड़े के पार पहुंची

देहरादून

करीब तीन महीने बाद दून में सैटरडे को कोविड-19 से कोई डेथ नहीं हुई। इसी के साथ राज्य के लिए भी 29 अक्टूबर के बाद पहली बार ऐसा मौका मिला, जबकि पूरे राज्य में कोरोना से कोई डेथ नहीं हुई। दून में अब तक 922 पेशेंट की डेथ हो चुकी है, जबकि राज्य में यह संख्या 1629 है।

पॉजिटिव 29 हजार पार

सैटरडे को दून में नये पॉजिटिव केसेज और रिकवर हुए पेशेंट की संख्या करीब बराबर रही। 66 नये पॉजिटिव पेशेंट कंफर्म हुए, जबकि 65 पेशेंट रिकवर हुए। इसके साथ ही दून में अब तक सामने आये पॉजिटिव केसेज की संख्या 29 हजार के पार पहुंच गई है। अब कुल पेशेंट की संख्या 29035 है, जबकि रिकवर हुए पेशेंट की संख्या 27266 हो गई है। दून में अब रिकवरी रेट 93.90 पहुंच गया है। एक्टिव केसेज की संख्या 424 है।

राज्य में रिकवरी रेट 93 परसेंट

उत्तराखंड में सैटरडे को 122 नये पॉजिटिव केस कंफर्म हुए और 212 रिकवर हुए। राज्य में अब कुल पॉजिटिव केसेज की संख्या 95586 और रिकवर हुए पेशेंट की संख्या 90942 है। इस तरह से राज्य में रिकवरी रेट बढ़कर 95.14 परसेंट हो गया है। अब राज्य में एक्टिव केसेज की संख्या 1701 हो गई है।