मई के बाद सबसे कम इंफेक्शन रेट, अब दून में सिर्फ 405 एक्टिव

देहरादून

कई महीनों के बाद संडे को दून को बड़ी राहत मिली। पॉजिटिव केसेज की संख्या सिर्फ 15 रही, जबकि 1894 सैंपल लिये गये। इस तरह से इंफेक्शन रेट 0.79 परसेंट रहा। दून में अब तक कुल इंफेक्शन रेट अब भी 7.51 परसेंट है।

15 नये पॉजिटिव केस

संडे को जिले में 15 नये पॉजिटिव केस कंफर्म हुए और रिकवर होने वाले पेशेंट की संख्या 30 रही। अब तक दून में कुल 29050 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और रिकवर होने वाले पेशेंट की संख्या 27296 है। एक पेशेंट की एम्स ऋषिकेश और एक की हिमालयन हॉस्पिटल में डेथ होने के बाद कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 924 हो गई है। अब जिले में 405 एक्टिव केस हैं।

राज्य में 54 पॉजिटिव केस

राज्य में भी संडे को पिछले 11 जुलाई के बाद सबसे कम 54 नये केस सामने आये। 11 जुलाई को 54 पॉजिटिव केस आये थे। राज्य में आज इंफेक्शन रेट 0.5 परसेंट रहा अब तक का कुल 4.63 परसेंट है। अब तक कुल पॉजिटिव केसेज की संख्या 95640 हो गई है। 57 पेशेंट की रिकवरी के बाद कुल रिकवरी 90967 है। दून में हुई 2 पेशेंट की डेथ के बाद अब राज्य में मरने वालों की संख्या 1631 हो गई है। अब राज्यभर में कुल 1725 एक्टिव केस हैं।