देहरादून

दून में अब एक्टिव केसेज की संख्या अब 82 रह गई है और रिकवरी रेट बढ़कर 95 परसेंट हो गया है। जून के बाद पहली बार रिकवरी रेट में इतनी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। वेडनसडे को जिले में 20 नये पॉजिटिव केस सामने आये इसके बाद कुल पॉजिटिव केसेज की संख्या 29525 हो गई है। 30 पेशेंट की रिकवरी के बाद रिकवर होने वालों की संख्या 28056 हो गई है। सिनर्जी हॉस्पिटल में एक पेशेंट की डेथ होने से मरने वालों की संख्या 954 हो गई है।

राज्य में 110 रिकवर

राज्य में वेडनसडे को 35 नये पॉजिटिव केस कंफर्म हुए और 110 रिकवर हुए। इसके साथ ही राज्य में कुल पॉजिटिव केसेज की संख्या 96625 और रिकवर होने वाले पेशेंट की संख्या 92873 हो गई है। दून में एक मात्र पेशेंट की डेथ के बाद राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 1674 हो गई है। राज्य में रिकवरी रेट 96.12 परसेंट हो गई है और रिकवरी रेट 96.12 परसेंट है।

659 का वैक्सीनेशन

दून में वेडनसडे को 659 हेल्थ वर्कर्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स का वैक्सीनेशन किया गया। कुल 18 सेंटर्स पर 46 हेल्थ वर्कर्स और 613 फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया। राज्य के डीजीपी अशोक कुमार ने भी वैक्सीनेशन करवाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी और लोगों से अपील की कि अपनी बारी आने पर हर हाल में टीका लगवाएं। उन्होंने टीके को पूरी तरह सुरक्षित बताया। राज्य में 117 सेंटर्स पर वैक्सीनेशन किया गया और 525 हेल्थ वर्कर्स और 4599 फ्रंट लाइन वर्कर्स का वैक्सीनेशन किया गया। अब तक 75726 हेल्थ वर्कर्स और 14557 फ्रंट लाइन वर्कर्स का वैक्सीनेशन किया जा चुका है।