देहरादून

दून में थर्सडे को 17 नये पॉजिटिव केस सामने आये और 31 पेशेंट रिकवर हुए। इसके साथ ही जिले में अब पॉजिटिव केसेज की संख्या 29542 हो गई है और 28087 पेशेंट रिकवर हो गए हैं। कैलाश हॉस्पिटल और दून मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एक-एक पेशेंट की डेथ के बाद अब तक मरने वालों की कुल संख्या 956 हो गई है। अब दून में पॉजिटिव पेशेंट की संख्या 66 रह गई है।

राज्य में 48 पॉजिटिव

उत्तराखंड में थर्सडे को 48 पॉजिटिव केस आये और 77 रिकवर हुए। राज्य में अब पॉजिटिव केसेज की कुल संख्या 96673 हो गई है और रिकवर पेशेंट की संख्या 92950 हो गई है। 2 पेशेंट की डेथ के बाद अब मरने वालों की कुल संख्या 1676 हो गई है। अब राज्य में 669 एक्टिव केस हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.15 हो गई है।

834 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका

थर्सडे को दून में 22 वैक्सीनेशन सेंटर्स पर 834 फ्रंट लाइन वर्कर्स का वैक्सीनेशन किया गया। जब किसी भी हेल्थ वर्कर्स को टीका नहीं लगाया गया। जिले में अब तक 2482 फ्रंटलाइन वर्कर्स का वैक्सीनेशन किया जा चुका है, जबकि वैक्सीनेशन करवाने वाले हेल्थ वर्कर्स की संख्या 19117 है। राज्य में 346 हेल्थ वर्कर्स और 6789 फ्रंटलाइन वर्कर्स का वैक्सीनेशन किया गया। राज्य में कुल 76072 हेल्थ वर्कर्स और 21346 फ्रंटलाइन वर्कर्स का वैक्सीनेशन किया जा चुका है।