देहरादून

दून में मंडे को 17 पॉजिटिव केस सामने आये और 40 रिकवर हुए। किसी भी पेशेंट की डेथ नहीं हुई। जिले में अब पॉजिटिव केसेज की कुल संख्या 29620 हो गई है, जबकि 28177 पेशेंट रिकवर हुए हैं। लगातार दूसरे दिन भी किसी पेशेंट की मौत न होना दून के लिए बड़ी राहत रही है। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 957 है और अब एक्टिव पेशेंट की संख्या 52 है।

राज्य में 47 पॉजिटिव

उत्तराखंड में मंडे को 8 जिलों में कोई भी पॉजिटिव केस नहीं मिला। अन्य 5 जिलों में 47 नये केस सामने आये। इसके साथ ही पॉजिटिव केसेज की कुल संख्या 96867 हो गई है और रिकवर होने वाले पेशेंट की संख्या 93160 हो गई है। राज्य में मंडे को सबसे बड़ी राहत यह रही कि कहीं भी कोई डेथ केस दर्ज नहीं किया गया। 99 पेशेंट की रिकवरी के साथ राज्य में अब एक्टिव पेशेंट की संख्या 615 है।

229 हेल्थ वर्कर्स को सेकेंड डोज

दून में कोविड 19 वैक्सीनेशन का दौर जारी रहा। फ‌र्स्ट डोज के साथ की मंडे का सेकेंड डोज देने का काम भी शुरू कर दिया गया है। जिन हेल्थ केयर वर्कर्स को सबसे पहले टीका लगाया गया था, उनमें से 229 को मंडे को सेकेंड डोज दी गई। 391 हेल्थ केयर वर्कर्स को फ‌र्स्ट डोज दी गई। इसके अलावा 1064 फ्रंट लाइन वर्कर्स का भी वैक्सीनेशन किया गया। जिले में अब 20506 हेल्थ केयर वर्कर्स का पहली डोज और 229 को सेकेंड डोज वैक्सीन दी जा चुकी है। इसके अलावा अब तक कुल 5687 फ्रंट लाइन वर्कर्स को भी वैक्सीन दी गई।

राज्य में 1666 को सेंकेंड डोज

राज्य में 1666 हेल्थ केयर वर्कर्स को मंडे को सेकेंड डोज वैक्सीन दी गई। इसके अलावा 1725 हेल्थ केयर वर्कर्स और 4651 फ्रंट लाइन वर्कर्स का भी वैक्सीनेशन किया गया। अब तक 77952 हेल्थ वर्कर्स और 42689 फ्रंट लाइन वर्कर्स का वैक्सीनेशन किया जा चुका है।