- 24 घंटे के दौरान 303 पॉजिटिव केस आये सामने

- 6 पेशेंट की डेथ के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 991 हुआ

देहरादून,

दून के एक बार फिर कोरोना विस्फोट की स्थिति पैदा हो गई है। जिले में पिछले 24 घंटों में 303 नये पॉजिटिव केस दर्ज किये गये हैं। पॉजिटिव केसेज के साथ ही कोरोना से होने वाले डेथ का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ा है। ट्यूजडे को दून के विभिन्न हॉस्पिटल्स में 6 पेशेंट की डेथ हो गई। इसके साथ ही अब तक मरने वालों का आंकड़ा 991 हो गया है।

अब 1446 एक्टिव केस

पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे पॉजिटिव केसेज और ट्यूजडे को सामने आये विस्फोटक हालात के बाद दून में एक्टिव केसेज की संख्या बढ़कर 1446 हो गई है। अब कुल पॉजिटिव केसेज की संख्या बढ़कर 32450 हो गई है। 105 पेशेंट की रिकवरी के बाद कुल रिकवर हुए पेशेंट की संख्या 29576 हो गई है और रिकवरी रेट गिरकर 91.14 परसेंट रह गया है। जिले में अब इंफेक्शन रेट 6.16 परसेंट है।

हरिद्वार से ज्यादा केस

दून में कोविड शुरू होने से पहले ही लगातार एहतियात बरती जाती रही हैं। इस दौरान दून में कोई बड़ा जमावडृा भी नहीं हुआ। हाल ही में झंडा मेला भी बहुत सीमित स्तर पर आयोजित किया गया। इसके बावजूद पॉजिटिव केस फिर से विस्फोटक स्थिति में पहुंच गये हैं। उधर हरिद्वार में पिछले कुछ दिनों से कुंभ मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसके बावजूद हरिद्वार में मात्र 185 पॉजिटिव केस आये हैं। खास बात यह है कि देहरादून में ट्यूजडे का 5785 टेस्ट किये गये, जबकि हरिद्वार में इससे चार गुना ज्यादा 21310 टेस्ट किये गये।

दो और कंटेनमेंट जोन

देहरादून जिले में दो और कंटेनमेंट जोन घोषित किये गये हैं। ये दोनों जोन विकासनगर में बनाये गये हैं। जिला प्रशासन ने सहसपुर गांव के वार्ड नंबर 3 और सहसपुर मेन मार्केट में दो कंटेनमेंट जोन बनाये हैं। अब जिले में कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या बढ़कर 12 हो गई है। उधर कुंभ नगरी हरिद्वार में सिर्फ एक कंटेनमेंट जोन है और रुड़की में 2 कंटेनमेंट जोन बनाये गये हैं।

6 पेशेंट की हुई डेथ

पॉजिटिव केस बढ़ने के साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या में एक बार फिर बढ़ोत्तरी हो गई है। ट्यूजडे को दून में 7 कोरोना पेशेंट की डेथ हुई। तीन पेशेंट की डेथ एम्स ऋषिकेश में हुई। कैलाश हॉस्पिटल, हिमालयन हॉस्पिटल, सिनर्जी हॉस्पिटल में एक-एक पेशेंट की डेथ हुई। इसके साथ ही दून में कोरोना से मरने वालों की संख्या 991 हो गई है।

राज्य में सेकेंड हाईयस्ट पॉजिटिव

दून के साथ ही पूरे राज्य में भी ट्यूजडे को एक बार फिर असामान्य स्थिति पैदा हो गई। राज्य में ट्यूजडे को कुल 791 पॉजिटिव केस सामने आये हैं। यह पूरे कोविड पीरियड में दूसरा सबसे बड़ा पॉजिटिव केसेज का स्कोर है। इससे पहले 10 दिसंबर 2020 को राज्य में 830 पॉजिटिव केस सामने आये थे। जो अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। राज्य में अब कोविड-19 पॉजिटिव की टोटल संख्या 103602 हो गई है। 351 पेशेंट की रिकवरी के बाद रिकवर होने वालों संख्या 96647 हो गई है। 7 पेशेंट की डेथ के मरने वालों की कुल संख्या 1736 हो गई है। राज्य में एक्टिव केसेज की संख्या 3607 है।