- 509 पॉजिटिव केस के साथ इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा

- मात्र 17 पेशेंट की रिकवरी के साथ सिर्फ 3.3 परसेंट रहा रिकवरी रेट

देहरादून

देहरादून में एक बार फिर से कोरोना विस्फोट जैसे हालात पैदा हो गये हैं। 24 घंटे में 509 नये पॉजिटिव केस के साथ ही इस साल पॉजिटिव केसेज की सबसे बड़ी संख्या सामने आई है। वेडनसडे को केवल 17 पेशेंट रिकवर हुए और 24 घंटे के दौरान रिकवरी रेट मात्र 3.3 परसेंट रहा। इस बीच जिला प्रशासन ने लोगों से लगातार अहतियात बरतने की अपील की है। इसके साथ ही जिले में सभी स्कूल 15 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिये गये हैं।

इस साल सबसे ज्यादा पॉजिटिव

दून में वेडनसडे को इस वर्ष के सबसे ज्यादा 509 पॉजिटिव केस सामने आये हैं। इससे पहले सितंबर और अक्टूबर में ऐसे हालात पैदा हुए थे। पिछले एक हफ्ते से जिस तरह से लगातार पॉजिटिव केसेज की संख्या बढ़ रही है, उससे आने वाले दिनों में हालात और खराब होने की आशंका जताई जा रही है।

1 अप्रैल से ऐसे बढ़े केस

1 अप्रैल 236

2 अप्रैल 139

3 अप्रैल 228

4 अप्रैल 221

5 अप्रैल 224

6 अप्रैल 303

7 अप्रैल 509

3.3 परसेंट रिकवरी

वेडनसडे को दून में केवल 17 पेशेंट रिकवर हुए। इस तरह से 24 घंटे के दौरान रिकवरी रेट केवल 3:3 परसेंट रहा। जिले में अब तक कुल 32959 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और 29593 पेशेंट रिकवर हुए हैं। इस तरह से अब टोटल रिकवरी रेट 89 परसेंट हो गया है। दो हफ्ते पहले की मुकाबले रिकवरी रेट में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। दो हफ्ते पहले दून में रिकवरी रेट 94 परसेंट तक पहुंच गया था। वेडनसडे को दून के हॉस्पिटल्स में 4 पेशेंट की डेथ हुई। दो पेशेंट की डेथ महंत इंदरेश में और एक-एक की एम्स, हिमालयन और सिनर्जी हॉस्पिटल में हुई।

अब तक की स्थिति

टोटल केस 32959

टोटल रिकवर 29593

टोटल डेथ 995

एक्टिव केस 1934

राज्य में भी बड़ा विस्फोट

उत्तराखंड में भी वेडनसडे को एक बार फिर विस्फोटक स्थिति बन गई। कुल 1109 पॉजिटिव केस सामने आये। राज्य में अब तक सबसे ज्यादा 1192 पॉजिटिव केस 17 सितंबर को सामने आये थे।

राज्य की स्थिति

टोटल पॉजिटिव 104711

टोटल रिकवरी 96735

टोटल डेथ 1741

एक्टिव केस 4526