- दून में 165 नये कोविड-19 पेंशेंट, 126 रिकवर, 4 की डेथ

देहरादून

डीएम डॉ। आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आने वाले फेस्टिवल सीजन में कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए अधिकारियों को धार्मिक स्थलों, बाजारों, पाकरें, पब्लिक प्लेसेज, टूरिस्ट स्पॉट्स मॉल्स और पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन पर खास ध्यान रखने के लिए कहा है।

लोगों से की अपील

डीएम ने जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और अन्य विभागीय अधिकारियों से इस दौरान पूरी तरह सतर्क रहने को कहा। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि फेशकवर मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिंग, सेनिटाइजर, नियमित रूप से हाथ धोने, साफ-सफाई के साथ ही कोरोना के लक्षण महसूस होने पर डॉक्टर की सलाह लेने और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाने की अपील की।

अवेयर करने के निर्देश

डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापारियों, स्टेक होल्डर्स, होटल, रेस्टोरेंट संचालकों से निरन्तर सम्पर्क बनाते हुए बचाव संबंधी रूल्स को फॉलो करवाएं। उन्होंने दवा वितरण, सैम्पलिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबन्द रखने के साथ ही पोस्टर, पम्पलेट, ब्राउशर, दीवार लेखन, डुगडुगी व लाउडस्पीकर से लोगों को अवेयर करने का कहा।

165 पॉजिटिव केस

सैटरडे को दून में 165 नये पॉजिटिव केस कंफर्म हुए। अब जिले में कुल पॉजिटिव केसेज की संख्या 15992 हो गयी है। 13645 लोग रिकवर हो गये हैं और 1711 एक्टिव केस हैं। आज 1744 सैम्पल टेस्ट के लिए भेजे गये। दून में 4 पेशेंट्स की डेथ हुई। इनमें 2 पेशेंट की डेथ हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में और एक-एक पेशेंट की डेथ मैक्स हॉस्पिटल और एम्स देहरादून में हुई।

दो नये कंटेनमेंट जोन, 4 फ्री

दून में सैटरडे को दो नये कंटेनमेंट जोन बनाये गये। शहीद जगदीप भंडारी मार्ग कालोनी लोअर नेहरूग्राम रायपुर और 4/3 भण्डारीबाग निकट काली मन्दिर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। इसके अलावा 168/1 चुक्खुवाला, 16 वनस्थली बल्लुपुर (कैनाल रोड निकट सिनर्जी अस्पताल), राजपुर रोड सांई मन्दिर के पास उत्तरंाचल अस्पताल से पहले वाली गली और 184 कालीदास रोड हाथीबड़कला (निकट आईआरएस) कंटेनमेंट जोन मुक्त किया गया।

203 आईसीयू बेड

जिले के विभिन्न हॉस्पिटल्स में कोविड.19 पेशेंट्स के लिए 203 आईसीयू बेड उपलब्ध हैं। होम क्वारंटीन किये गये 327 लोगों को आज टेलीफोन से सर्विलांस किया गया। अब-तक कुल 83575 लोगों का टेलीफोन से सर्विलांस किया गया है।

राज्य में 606 पॉजिटिव

राज्य में सैटरडे को 606 नये पॉजिटिव केस कंफर्म हुए। इसके साथ ही अब तक कंफर्म हुए कुल पॉजिटिव केसेज की संख्या 57648 हो गई। 665 पेशेंट की रिकवरी के साथ ही अब तक रिकवर हुए पेशेंट्स की संख्या 50820 हो गई। 924 पेशेंट्स की डेथ अब तक हो चुकी है। अब एक्टिव पेशेंट्स की संख्या 5538 है। रिकवरी रेट में सुधार हुआ है और अब यह रेट 88.16 परसेंट है। इंफेक्शन रेट 6.69 परसेंट है।