- 2 जुलाई को 70 परसेंट था देहरादून का रिकवरी रेट

- 31 अगस्त को रिकवरी रेट में 79 परसेंट हुआ

देहरादून

जुलाई के महीने में देहरादून के कोरोना मामलों के रिकवरी रेट में 9 परसेंट की कमी आई है। हालांकि राज्य स्तर पर यह परसेंट 81 परसेंट से गिरकर 58 परसेंट हो गया है। रिकवरी रेट में दून पूरे राज्य में 7वें स्थान पर है।

पिछले हफ्ते से सुधार

देहरादून में रिकवरी रेट में पिछले हफ्ते के मुकाबले रिकवरी रेट में 6 परसेंट सुधार हुआ है, लेकिन 2 जुलाई के मुकाबले 9 परसेंट की गिरावट आई है। 2 जुलाई को दून का रिकवरी से 79 परसेंट था। एक हफ्ते बाद 9 जुलाई को यह 1 परसेंट गिरकर 78 परसेंट हो गया। 18 जुलाई को दून का रिकवरी रेट 74 परसेंट जबकि 23 जुलाई को 10 परसेंट गिरकर 64 परसेंट हो गया। 31 जुलाई को इसमें मामूली सुधार हुआ और रिकवरी रेट 70 परसेंट हुआ।

स्टेट में सातवां नंबर

रिकवरी रेट में देहरादून स्टेट में फिलहाल सातवें नंबर पर चल रहा है। स्टेट में मैदानी जिलों की तुलना में पर्वतीय जिलों में रिकवरी रेट ठीक चल रहा है। बागेश्वर 92 परसेंट रिकवरी रेट के साथ पहले स्थान पर और चमोली और टिहरी 89 परसेंट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। रुद्रप्रयाग का रिकवरी रेट 97 परसेंट और पौड़ी का 75 परसेंट हैं। अल्मोड़ा का 71 परसेंट और देहरादून का रिकवरी रेट 70 परसेंट है। फिलहाल हरिद्वार जिला 36 परसेंट रिकवरी रेट के साथ सबसे पीछे है, जबकि ऊधमसिंह नगर रिकवरी से 12 वें स्थान पर है। यहां रिकवरी रेट 37 परसेंट है। राज्य में ओवरऑल रिकवरी रेट 58 परसेंट है। जबकि 2 जुलाई को राज्य का रिकवरी रेट 81 परसेंट था।