- अकेले दून में 30 परसेंट से ज्यादा पॉजिटिव

- मरने वालों में भी 50 परसेंट से ज्यादा देहरादून के

- 381 दिन में हर रोज एवरेज 262 पॉजिटिव केस सामने आये

देहरादून

उत्तराखंड में कोविड-19 पॉजिटिव की संख्या ट्यूजडे को एक लाख का आंकड़े को पार गई। इनमें 30 परसेंट से ज्यादा पॉजिटिव केस देहरादून के हैं। करीब 1 करोड़ 30 लाख की आबादी वाले राज्य में 381 दिन में 1 करोड़ 118 पॉजिटिव केस कन्फर्म हो चुके हैं। इस तरह से अब तक राज्य में पर डे एवरेज 262 पॉजिटिव केस सामने आये हैं। जिन पेशेंट की इस दौरान डेथ हुई, उनमें भी दून में सबसे ज्यादा 56 परसेंट पेशेंट की डेथ हुई है।

1 लाख 118 हुआ आंकड़ा

राज्य में पहला पेशेंट 15 मार्च 2020 को दून हॉस्पिटल में कंफर्म हुआ है। शुरुआती दौर में केवल मैदानी जिलों में ही पॉजिटिव केस सामने आ रहे थे। लॉकडाउन के दौरान जब घर से बाहर फंसे हुए लोगों को अपने घरों के लौटने की छूट मिली तो राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में भी पॉजिटिव पेशेंट की सामने आने लगे और कुछ ही दिन में हर रोज सामने आने वाले पेशेंट की संख्या 900 तक पहुंच गई।

381 दिन, जिलावार स्थिति

जिला पॉजिटिव डेथ

अल्मोड़ा 3303 26

बागेश्वर 1551 17

चमोली 3514 15

चम्पावत 1826 9

देहरादून 30928 976

हरिद्वार 15007 163

नैनीताल 13125 238

पौड़ी 5208 60

पिथौरागढ़ 3388 48

रुद्रप्रयाग 2304 10

टिहरी 4366 16

यूएस नगर 11771 118

उत्तरकाशी 3827 17

दून की स्थिति सबसे खराब

कोविड-19 इंफेक्शन के मामले में अब तक राज्यभर में दून की स्थिति सबसे खराब रही है। शुरुआती दौर में पॉजिटिव केस दून में ही सामने आये। इंफेक्शन के इन 381 दिनों में ज्यादातर दिन दून में ही सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस सामने आये और सबसे ज्यादा डेथ भी दून में ही हुई। राज्य के कुल केसेज में से 30.89 परसेंट केस दून में ही सामने आये। जबकि राज्य में कुल डेथ के 56 परसेंट हिस्सा दून के हिस्से में है।

राज्य में 128 नये पॉजिटिव

ट्यूजडे का राज्यभर में 128 नये पॉजिटिव केस सामने आये। 147 पेशेंट की रिकवरी के साथ ही राज्य में अब तक 95212 हो गई है। कुल 1713 पेशेंट की डेथ हुई है एक्टिव केसेज की संख्या 1696 है। राज्य में 381 वें दिन इंफेक्शन रेट 3.67 परसेंट और रिकवरी रेट 95.10 परसेंट है। राज्य में ट्यूजडे को देहरादून और ऊधमसिंह नगर में एक-एक पेशेंट की डेथ हुई।

दून में यह स्थिति

48 नये पॉजिटिव केस ट्यूजडे को

30928 हुए अब तक पॉजिवि

28902 हो चुके रिकवर

976 पेशेंट की हुई डेथ

613 एक्टिव केस

6.18 परसेंट इन्फैक्शन रेट

93.44 परसेंट रिकवरी रेट

दून में एक और कंटेनमेंट जोन

ट्यूजडे को दून में एक और कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। पॉजिटिव केस मिलने के बाद सरस्वती सोनी मार्ग लक्ष्मण चौक को कंटेनमेंट जोन घोषित करके सील कर दिया गया है। जिले में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 4 हो गई है। इससे पहले 11 मार्च को सेंट जॉर्ज स्कूल बार्लोगंज को कंटेनमेंट जोन बनाया गया था। 28 मार्च को नेहरू कॉलोनी में हाउस नंबर 144 और ऋषिकेश के गुमानीवाला में गली नंबर 8 को भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था।