-19 सितंबर अब तक तक सबसे बुरा दिन साबित हुआ

-प्राइवेट लैब से 10 परसेंट ज्यादा आ रहे पॉजिटिव केस

देहरादून

सरकार की ओर से कोविड-19 इन्फेक्शन रेट 5 परसेंट तक लाने के प्रयासों की बीच दून में यह 40 परसेंट तक पहुंच गया। 19 सितंबर का दिन कोविड-19 इन्फेक्शन के मामले में दून के लिए सबसे ज्यादा चिंताजनक साबित हुआ, जबकि इन्फेक्शन रेट 40 परसेंट तक पहुंच गया। खास बात यह है कि सैटरडे को सरकारी और प्राइवेट लैब से आने वाले पॉजिटिव केसेज में 16 परसेंट का अंतर रहा। सरकारी लैब्स से पॉजिटिव आने वालों का परसेंटेज 32 और प्राइवेट लैब्स का परसेंटेज 48 था। इस अंतर को लेकर कई तरह की चर्चाएं की जा रही हैं।

दून में आईआर सबसे हाई

एसडीसी फाउंडेशन का विश्लेषण बताता है कि देहरादून में इंफेक्शन रेट सबसे ज्यादा दर्ज हो रहा है। पिछले एक हफ्ते की बात करें तो इसमें उतार-चढ़ाव आता रहा, लेकिन 19 सितंबर को सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। 19 को 1671 सैंपल में से 668 पॉजिटिव केस आए। यानी इन्फेक्शन रेट 40 परसेंट रहा। इससे पहले 18 सितंबर को 1394 सैंपल्स में से 359 पॉजिटिव केस आये। इंफेक्शन रेट 26 परसेंट रहा।

इंफेक्शन रेट: एक नजर

डेट केस टेस्ट रेट परसेंट

13 सितंबर 623 1931 32

14 सितंबर 385 1301 30

15 सितंबर 421 1463 28

16 सितंबर 429 1388 32

17 सितंबर 430 1566 27

18 सितंबर 359 1394 26

19 सितंबर 668 1671 40

प्राइवेट लैब्स से ज्यादा केस

सरकारी लैब्स की तुलना में प्राइवेट लैब्स से ज्यादा पॉजिटिव केस आने को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पिछले एक हफ्ते के दौरान प्राइवेट लैब्स से आने वाली रिपो‌र्ट्स में 10 परसेंट ज्यादा पॉजिटिव आये। 13 सितंबर प्राइवेट और सरकारी लैब्स से 32 परसेंट पॉजिटिव केस आये। 14 को सरकारी लैब्स से 28 और प्राइवेट लैब्स से 32 परसेंट पॉजिटिव केस आये। 15 को सरकारी लैब से 20 और प्राइवेट से 38 परसेंट पॉजिटिव केस आये। 16 को सरकारी से 30 और प्राइवेट से 33 परसेंट 17 को सरकारी से 9 और प्राइवेट से 39 परसेंट, 18 को सरकारी से 23 और प्राइवेट से 29 परसेंट और 19 सितंबर को सरकारी से 32 और प्राइवेट से 48 परसेंट पॉजिटिव केस आए।