देहरादून

दून में वेडनसडे को कोविड के 75 और ब्लैक फंगस के 6 नये केस सामने आये। कोविड के 5 और ब्लैक फंगस के दो पेशेंट की डेथ हो गई। 12 कोविड पेशेंट और 2 ब्लैक फंगस के पेशेंट रिकवर हुए।

279 एक्टिव केस

पॉजिटिव केसेज की तुलना में रिकवर हुए पेशेंट की संख्या कम रहने से दून में एक्टिव कोविड पेशेंट की संख्या 279 हो गई है। जिले में 5 कोविड पेशेंट्स की डेथ हुई। एम्स हॉस्पिटल, हिमालयन हॉस्पिटल, मिलिट्री हॉस्पिटल, दून हॉस्पिटल और महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल में एक-एक पेशेंट की डेथ हुई।

ब्लैक फंगस के 6 नये केस

ब्लैक फंगस के 6 नये केस सामने आये हैं। 5 केस एम्स ऋषिकेश और 1 केस महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल में सामने आया। इसके अलावा एम्स ऋषिकेश में भर्ती 2 पेशेंट रिकवर हुए। 2 पेशेंट की डेथ हुई है। दून में अब तक सबसे ज्यादा 264 पेशेंट एम्स ऋषिकेश में सामने आये हैं। इस हॉस्पिटल में 47 पेशेंट्स की डेथ हुई है और 13 रिकवर हुए हैं। हिमालयन हॉस्पिटल में अब तक 37 पेशेंट आये हैं। 9 की डेथ हुई है और 7 रिकवर हुए हैं। महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल में अब तक 29 पेशेंट सामने आये। 3 की डेथ हुई और 11 रिकवर हुए। दून हॉस्पिटल में आये 20 पेशेंट में से 1 की डेथ हुई है और 5 रिकवर हुए हैं। मैक्स हॉस्पिटल में 15 पेशेंट आये, 2 की डेथ हुई और 9 रिकवर हुए।

राज्य में 353 कोविड केस

उत्तराखंड में वेडनसडे को कोविड के 353 पॉजिटिव केस आये, जबकि 398 रिकवर हुए। राज्य में 6 पेशेंट की डेथ हुई। मरने वालों की कुल संख्या 6997 हो गई है। रिकवरी रेट 95.16 परसेंट रहा और एक्टिव केसेज की संख्या 3572 है। राज्य में ब्लैक फंगस के कुल पेशेंट की संख्या 413 हो गई है। 71 पेशेंट की डेथ हुई है और 47 रिकवर हुए हैं।