देहरादून, ब्यूरो:
सोमवार को प्रदर्शन के दौरान दयाल सिंह बिष्ट ने कहा कि 23 सितंबर को ङ्क्षहदी विभाग में चल रही धांधली का मामला उजागर हो चुका है। लेकिन, सभी साक्ष्य मिलने व खुद रिश्वत मांगने वाली शिक्षिका के स्वीकार करने के बाद भी प्राचार्य की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। वे संगठन की मांग को दरकिनार करते हुए छुट्टी पर चले गए। इस दौरान गौरव तोमर ने कहा कि धांधली में शामिल सभी आरोपित जब तक गिरफ्तार नहीं हो जाते, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाए कि प्राचार्य ने इस संबंध में पुलिस, गढ़वाल विवि व डीएवी प्रबंधन को अब तक यह सूचना नहीं दी है।

कॉलेज प्रशासन ने आरोप बताये बेबुनियाद
कालेज के प्राचार्य डा। आरके जैन ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। हंगामा करने वालों में संगठन के जिला सह संयोजक किरन कठायत, महानगर मंत्री करन घाघट शामिल रहे।


एसपी जोशी बने कॉलेज के वाइस प्रिसिंपल
देहरादून : वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा। एसपी जोशी को डीएवी कॉलेज का वाइस प्रिंसिपल नियुक्त किया गया। मंडे को शिक्षकों की ओर से उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर डा.जोशी ने कहा कि वह कॉलेज के विकास और उसकी प्रतिष्ठा के लिए हमेशा से ही तत्पर और प्रयासरत रहेंगे। जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है उसका निष्ठा से पालन करेंगे। जिसके लिए प्रत्येक शिक्षक को दृढ़ संकल्पित रहना चाहिए। सम्मान समारोह में डीएवी शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा। कौशल कुमार, सचिव डा। गोपाल छेत्री, संस्कृत विभागाध्यक्ष डा.सविता भट्ट, डा। अनूप मिश्रा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
dehradun@inext.co.in