- थर्सडे को डेंगू के 13 मामलों में डेंगू की पुष्टि

- स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

- दून में डेंगू पीडि़तों की संख्या पहुंची 34

देहरादून,

थर्सडे को डेंगू के डंक से स्वास्थ्य महकमे में हडकंप मच गया। एक साथ 13 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। हैरान करने वाली बात ये है कि सभी मामले रायपुर एरिया के हैं। जिन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, उनमें 12 पुरुष और एक महिला शामिल है। इनमें से चार मरीज कोरोनेशन हॉस्पिटल, जबकि दो दून हॉस्पिटल में एडमिट किए गए हैं। दून में अब तक डेंगू पीडि़तों की संख्या 34 तक पहुंच चुकी है।

रायपुर में अब तक डेंगू के 25 केस

दून में डेंगू के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। रायपुर इलाके में डेंगू का ज्यादा प्रकोप फैला हुआ है। थर्सडे को इस एरिया के 13 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, अब तक यहां डेंगू के 25 मामले सामने आ चुके हैं। एक साथ एक ही एरिया में इतने मामले आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा गया है, स्वास्थ्य महकमे ने एक बार फिर सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल्स को अलर्ट जारी किया है। हॉस्पिटल्स में डेंगू के पेशेंट्स के लिए अलट वार्ड बनाने और उचित उपचार देने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, डेंगू से बचाव के लिए लोगों को अवेयर करने के भी निर्देश हैं। जिला वैक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी का कहना है कि वर्तमान में 6 मरीज हॉस्पिटल में भर्ती हैं। जिनकी हालत में सुधार हो रहा है।

कब जागेगा शिक्षा विभाग

डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच भी शिक्षा विभाग की नींद नहीं टूट रही है। शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों को अब तक कोई एडवाइजरी जारी नहीं की है। कहीं भी डेंगू को लेकर कोई जागरूकता अभियान या कोई खास इंतजाम नहीं किए गए हैं। साथ ही स्कूल कॉलेजों में टंकियां और रुके हुए पानी को साफ नहीं किया जा रहा है। जिससे डेंगू होने का खतरा बना हुआ है। सीबीएसई ने जरूर निर्देश जारी किए पर पालन इसका भी नहीं हो रहा है।