टाइगर (डेंगू) से निपटने को नगर निगम ने कसी कमर

60 मशीनों और 150 कर्मचारी करेंगे सिटी से टाइगर का खात्मा

DEHRADUN: शहर में टाइगर मॉस्क्यूटो (डेंगू) का डंक पूरे सिटी में फैलने के बाद नींद से जागी नगर निगम ने अपनी कार्यशैली में सुधार लाते हुए फॉगिंग शुरू करा दी। रविवार को नगर निगम ने क्भ् पोर्टेबल फॉगिंग मशीन और क्भ्0 स्प्रे मशीनों को शहर भर में भेजकर फॉगिंग का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है।

ग्राउंड जीरो पर कर्मचारी

डेंगू के बढ़ते प्रकोप और लगातार नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग पर लग रहे लापरवाही के आरोपों के बाद अब नगर निगम पूरी तरह से डेंगू से निपटने में लग गया है। रविवार को छुट्टी होने के बावजूद नगर निगम में अधिकारी, कर्मचारियों को डेंगू से पूरी तरह से निपटने के कडे़ निर्देश जारी किए गए।

साथ ही पूरे शहर में फॉगिंग करने को कहा गया। रविवार को नगर निगम से क्भ् पोर्टेबल फॉगिंग मशीन कई वार्ड में भेजी गई। साथ ही क्भ्0 स्प्रे मशीनों के साथ कर्मचारियों को छिड़़काव करने के लिए भेजा गया। फॉगिंग को स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम ने एकजुट होकर काम करने का फैसला लिया है। नगर निगम के इस काम में आशा कार्यकर्ताओं की भी मदद ली जा रही है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि डेंगू से बचने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। और फॅागिंग को लेकर आ रही शिकायतों को जल्द दूर कर दिया जाएगा। साथ ही हर वार्ड में एक-एक पोर्टेबल फॉगिंग मशीन दी जाएगी। जिससे घर-घर जाकर फॉगिंग की जा सके।

ख्00 रुपए देगा निगम देगा मानदेय

स्वास्थ्य विभाग ने आशओं को नगर निगम के कर्मचारियों के साथ काम करने को भेजा। लेकिन आशाओं ने पैसा न देने पर नगर निगम में काम करने से मना कर दिया। जिसके बाद मेयर ने आशाओं और नगर निगम के कर्मचारियों को मिलाकर कुल फ्00 लोगों को ख्00 प्रतिमाह अपने स्तर से देने के निर्देश दिए। जिसके बाद आशाएं काम पर लग गई।

डेंगू को लेकर भय व्याप्त है। डेंगू के सही आंकडें सरकार को देने चाहिए। नगर निगम ने अपना काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। हम हर वार्ड में फॉगिंग मशीन देंगे। निगम म्0 फॉंिगग मशीनें खरीदेगा।

विनोद चमोली , मेयर देहरादून

क्या क्या हुआ

---अभी तक म् मशीनें काम कर रही थी

---शनिवार को क्भ् पोर्टेबल फॉगिंग मशीनें रवाना की गई

---म्0 पोर्टेबल फॉगिंग मशीनें खरीदने को मेयर ने दी स्वीकृति

--रविवार को क्भ्0 कर्मचारियों को स्प्रे मशीन के साथ भेजा गया

--निगम ने क्भ्-क्भ् टीमें बनाकर ख् ग्रुप बनाए हैं।

-दोनों गु्रपों को निगम के ख् डॉक्टर लीड कर रहे हैं।