KARNPRAYAG: पूर्व सीएम व कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत के कोरोना संक्रमण से शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना को लेकर गौचर एवं कर्णप्रयाग कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना सभा के साथ हवन यज्ञ का आयोजन किया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र सगोई की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने शिवालय में पूजा-पाठ का आयोजन कर हवन-यज्ञ कर हरीश रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस मौके पर लखपत सिंह, सुभाष रावत, कुलदीप खत्री, भुवन नौटियाल, ईश्वरी प्रसाद, राजा चौहान, पुष्कर सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। गैरसैंण में पूर्व दर्जाधारी सुरेश बिष्ट की अगुआई में बीसीसी अध्यक्ष कुंवर सिंह बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमति बिष्ट, नगर पंचायत गैरसैंण अध्यक्ष पुष्कर रावत, बीरा देवी, सोबन शाह, दर्शन सिंह, संजय कुमार, सुरेन्द्र नेगी, गंगा सिह की मौजूदगी में पांच ब्राह्मणों ने आहूति देकर पूर्व सीएम के स्वास्थ्य लाभ की कामना की।