- मुख्य कृषि अधिकारी से मिले भाजपा किसान व युवा मोर्चा पदाधिकारी

HARIDWAR: भाजपा किसान व युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने बुधवार को मुख्य कृषि अधिकारी डा। विकास यादव से क्षेत्र की जनता की कृषि की समस्याओं को लेकर भेंट की। पदाधिकारियों ने उन्हें क्षेत्र के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया और जागरुकता शिविर लगाने की आवश्यकता जताई। किसानों को ओलावृष्टि का मुआवजा जारी करने की मांग भी रखी।

जैविक खेती को मिले बढ़ावा

किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह चौहान ने मुलाकात करते हुए कहा कि जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाए। इसके लिए जागरूकता शिविर लगाए जाने चाहिए। जिससे किसानों को जैविक खेती की जानकारी दी जा सके। प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा व युवा मोर्चा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नितिन चौहान ने कहा कि मिट्टी की जांच कर उसमें उचित सुधार के लिए किसानों को जागरूक किया जाना चाहिए। अभी तक किसानों को ओलावृष्टि का बागों का मुआवजा भी नहीं दिया गया है। अंकित चौहान ने कहा कि किसानों को तुरंत मुआवजा दिया जाना चाहिए। मुख्य कृषि अधिकारी डा। विकास यादव ने बताया कि सरकार जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। किसानों को इस बारे में जागरुक करने के लिए जल्द ही शिविर लगाए जाएंगे।