-12 बजे कान्हा ने लिया जन्म, खुशी से झूमें श्रद्धालु

-सैटरडे को सुबह से ही तैयारियों में लगे थे श्रद्धालु

-मंदिर में पूरी रात चलता रहा भजन, भंडारे

-लोगों ने घरों में विराजमान किए लड्डू गोपाल

>dehradun@inext.co.in

DEHRADUN

सैटरडे की रात को क्ख् बजते ही कान्हा ने जन्म लिया तो मंदिरों में नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के नारे गूंजने लगे। श्रद्धालु खुशी से झूम उठे। पूरी रात मंदिरों में कान्हा के भजनों का दौर चलता रहा। वहीं कान्हा के जन्म के बाद श्रद्धालुओं ने उन्हें भोग लगाकर खुद प्रसाद ग्रहण किया।

सुबह से ही चल रही थी तैयारियां

जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। जहां मंदिरों में कान्हा के भजन सुनाए गए, वहीं भंडारे का भी आयोजन किया गया। सर्राफा बाजार में कान्हा के छह रूप की चांदी की मूर्तियों को श्रद्धालु अपने घर ले जा रहे हैं। वहीं छठी तक घरों में कान्हा के छह अलग-अलग रूपों की पूजा की जाएगी।

छह दिन तक चलेगी पूजा

श्रीकृष्ण के भक्त छह दिन तक श्रीकृष्ण के छह अलग-अलग रूपों की पूजा करते हैं। इसके बाद छठे दिन श्रीकृष्ण की छठी मनाई जाती है, जिसमें भंडारे का आयोजन भी किया जाता है। ज्योतिषाचार्य भगवति प्रसाद जोशी का कहना है कि सैटरडे की रात ब्रह्ममुर्हूत में कान्हा जन्म लेंगे, इसी समय श्रद्धालुओं के व्रत खोलने का सही समय है।

दही हांड़ी फोड़ प्रतियोगिता

श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर शहर में कई स्थानों पर दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने मिलकर दही हांडी फोड़ी और कृष्ण भक्ति के गानों पर खूब झूमें।

------------

कई घरों में गूंजी कान्हा की किलकारियां

-कई घरों में जन्मी राधा, ख्ाुशी मनाई

जन्माष्टमी पर्व दून के कई परिवारों के लिए दो गुनी खुशियां लेकर आया। कृष्ण भगवान के जन्मदिन पर उनके घरों में उनके बाल गोपाल ने जन्म लेकर त्योहार को नया रंग दिया। वहीं परिवार वालों ने भी पैदा हुए लड़कों को बाल गोपाल का नाम दिया तो लड़की को राधा के नाम से पुकारा या।

----

हॉस्पिटल में जन्में ख् बाल गोपाल

दून महिला हॉस्पिटल में पिछले तीन से चार दिनों से भर्ती गर्भवती महिलाएं बरुना व धनसरी ने फाइडे रात क्ख् बजे के बाद लड़कों को जन्म दिया। परिजनों ने तो इन्हें बाल गोपाल कहना शुरू कर दिया है।

राधाओं ने भ्ाी लिया जन्म

दून हॉस्पिटल की वार्ड इंचार्ज ने बताया कि जन्माष्टमी के मौके पर हॉस्पिटल में भर्ती महिला रजनी, रेनू व रज्जी ने लड़कियों को जन्म दिया। उन्होंने लड़की होने पर परिवार वालों के साथ खुशियां साझा की। वहीं लड़कियों को राधा जैसे प्यारे नामों से पुकारा गया।