देहरादून (ब्यूरो) 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी जारी रहने संभावना है। केदारनाथ धाम में बीते रविवार से शुरू हुआ बर्फबारी का दौर सातवें दिन शनिवार को भी जारी रहा। केदारनाथ धाम के साथ ही पवांलीकांठा, मध्यमेश्वर, तुंगनाथ, चोपता, चंद्रशिला आदि क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। केदारनाथ धाम में ढाई फीट ताजी बर्फ जम गई है। राज्य के दर्जनों गांवों में विद्युत व पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। कुमाऊं के बागेश्वर के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फबारी के बाद चमोली के औली, हर्षिल, गौरसों, चोपता, तुंगनाथ आदि स्थलों पर पर्यटकों की आमद बढ़ गई है।

दून में टेंपरेचर में मामूली बदलाव
वर्षा और बर्फबारी के चलते प्रदेश में कहीं-कहीं नौ डिग्री सेल्सियस तक तापमान में कमी आई है। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.0 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 20.2 व अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 9.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री नीचे 9.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।


शनिवार को टिहरी, पौड़ी, देहरादून, अल्मोड़ा, चम्पावत, हरिद्वार, नैनीताल एवं उधमङ्क्षसहनगर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। इस दौरान तेज वर्षा हो सकती है। इसे देखते हुए जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
बिक्रम ङ्क्षसह, डायरेक्टर, मौसम विज्ञान केंद्र

dehradun@inext.co.in