देहरादून, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश हॉस्पिटल में भर्ती कोविड पॉजिटिव और सस्पेक्टेड पेशेंट के हेल्थ संबंधी जानकारी के लिए परिजन तक पहुंचाने के लिए हेल्पडेस्क बनाई गई है। ऐसे लोग अथवा अटेंडेंट जिनके पेशेंट एम्स हॉस्पिटल में कोविड के ट्रीटमेंट के लिए भर्ती हैं, वह हेल्पडेस्क को व्हाट्सएप में मैसेज भेज कर अथवा फोन पर संपर्क साधकर अपने पेशेंट हेल्थ संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हॉस्पिटल की ओर से इसके लिए बाकायदा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। हेल्प डेस्क की जानकारी देते हुए एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रविकांत के निर्देश पर एम्स प्रशासन ने हॉस्पिटल के कोविड वार्ड व कोविड आइसोलेशन वार्ड में भर्ती पेशेंट के परिजन पेशेंट के स्वास्थ्य से संबंधित संपूर्ण जानकारी मुहैया कराने के लिए एम्स हॉस्पिटल में बने संवाद डेस्क संबंधित वाडरें में भर्ती पेशेंट की हेल्थ अपडेट लेकर उसे डेस्क के जरिए पेशेंट के अटेंडेट को बता सकते है। संस्थान के डीन प्रो। यूबी मिश्रा ने बताया कि चूंकि स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार की गाइडलाइन व दिए गए प्रोटोकॉल के तहत कोविड आशंकित अथवा कोविड पॉजिटिव पेशेंट से मिलने की अनुमति किसी को नहीं है। ऐसे में भर्ती पेशेंट का हालचाल उनके अटेंडेट तक पहुंचने में आ रही व्यवहारिक दिक्कतों को देखते हुए बनाई गई है।

इन नम्बरों पर ले जानकारी

कोविड पेशेंट की जानकारी के लिए हेल्पडेस्क दूरभाष नंबर- 0135 2462929 व व्हाट्सएप नंबर 7217014336 पर संपर्क कर अपने पेशेंट के पेशेंट से जुड़ी अपडेट ले सकते हैं। इसके साथ ही इन नम्बर पर फोन कॉल व व्हाट्सएप संदेश भेजकर अपने पेशेंट से संबंधित जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए जानकारी लेने वाले व्यक्ति को भर्ती मरीज के ब्लॉक,वार्ड व बेड संख्या हेल्पडेस्क को बतानी होगी।