देहरादून (ब्यूरो) : वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद मोहम्म्द शमी ब्रेक को लेकर बीते सैटरडे को नैनीताल घूमने आए हुए थे। इस दौरान शमी के नैनीताल से वापस जाते समय उनकी कार के सामने दिल्ली के एक टूरिस्ट की कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। ये देखते ही शमी और उनके साथ जा रहे लोगों ने तत्काल अपनी कार रोकी और एक्सीडेंट में घायल हुए उस व्यक्ति की मदद की। जिसके बाद इस घटना का वीडियो क्रिकेटर शमी ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर एक नजर

-बीते सैटरडे हुआ वीडियो अपलोड
-21 घंटों के दौरान 1 करोड़ लोगों ने देखा।
-22 हजार से ज्यादा लोगों ने किया शेयर।
-6 हजार से ज्यादा किया वीडियो पर कमेंट
-9 लाख से ज्यादा लोग कर चुके हैं वीडियो लाइक।

शमी ने वीडियो शेयर करते हुए ये लिखा

'वो घायल आदमी बहुत भाग्यशाली रहे। भगवान ने उन्हें दूसरा जीवन दिया। मेरी आंखों के सामने उनकी कार नैनीताल के पास पहाड़ी रास्ते से नीचे गिर गई। हमने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

लोगों ने की तारीफ

क्रिकेटर शमी इस बार वर्ल्ड कप में काफी फेमस रहे हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा विकट चटकाए हैं। जाहिर है कि वे इस वक्त हर किसी के दिलोदिमाग में बसे हुए हैं। यही वजह रही कि उन्होंने नैनीताल से वापस के दौरान कार एक्सीडेंट का जो वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। उसको लोगों ने काफी सराहा। उनके इस नेक काम की सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर तारीफ की।


युजर्स के रिएंक्शंस

इतने बड़े सेलिब्रेटी बनने के बाद भी दूसरों के लिए भी प्यार है.रियल ह्यूमन बीइंग।
-मंजू निर्मला सेनवर

शमी भाई ने हेल्प की अच्छी बात है। पर, ऐसी वीडियो नहीं बनानी चाहिए थी और वो भी म्यूजिक के साथ। बाकी, काम अच्छा किया भाई।
-शामिन खान

जिसमें इंसानियत है वो मदद करते हैं, जो कोई भी हो माफ कीजिएगा। पिछले कुछ सालों से यह इंसानियत देश से कोई चुरा ले गया है।
-बिजॉय सिंह

जान बचाई अच्छी बात है वीडियो क्यों बनाई। दिखावा क्यों किया।
-श्रीकांत जोशी

सब संस्कारों की बात है शमी भाई, अगर पूरी टीम ने थोड़ी-सी और मेहनत की होती तो शायद हम जीत सकते थे।
-कुलदीप यादव

dehradun@inext.co.in