देहरादून (ब्यूरो)। उत्तराखंड में फर्जी बीएएमएस डिग्री वाले डॉक्टर्स का प्रकरण सामने आया था। एसटीएफ ने कुछ लोगों को गिरफ्तार करके थाना नेहरू कॉलोनी में एफआईआर दर्ज करवाई थी। तीन दिन पहले एसटीएफ ने फर्जी डिग्री बेचने के मास्टरमाइंड और सहारनपुर में बाबा ग्रुप ऑफ कॉलेज चलाने वाले इमलाख को अजमेर से गिरफ्तार कर उसे थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के हवाले किया था। पुलिस ने इमलाख से की गई पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही बड़ी संख्या में ब्लैंक सर्टिफिकेट, लेटर हेड, प्रिंटेड लिफाफे आदि बरामद किये हैं। इनमें विभिन्न राज्यों के एजुकेशन बोर्डों के अलावा कई इंस्टीट्यूट, यूनिवर्सिटी आदि के जाली कागजात शामिल हैं।

सर्टिफिकेट देख पुलिस हैरान
शुरुआती दौर में एसटीएफ और पुलिस को एक-दो ही ऐसे इंस्टीट्यूट और यूनिवर्सिटी की जानकारी मिल पाई थी, जिनकी जाली डिग्री इमलाख उपलब्ध करवाता था। लेकिन उसकी निशानदेही में जो जाली कागजात मिले हैं, उन्हें देखकर पुलिस भी हैरान है। उसके पास से दिल्ली, राजस्थान, यूपी, बिहार, कर्नाटक सहित कई राज्यों के दर्जनों बोर्ड, इंस्टीट्यूट और यूनिसवर्सिटी की ब्लैंक डिग्रियां, लेटरहेड, सर्टिफिकेट, माक्र्सशीट और कई अन्य तरह के प्रिंटेड कागजात मिले। एसएसपी दिलीप कुंवर ने इन सर्टिफिकेट को ट्यूजडे को प्रेस के सामने प्रस्तुत किया।

ये जाली दस्तावेज बरामद
दिल्ली
- मेडिकल काउंंसिल ऑफ इन्डिया के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट - 75
- टीएमएई सोसायटी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल के इनटर्नशिप सर्टिफिकेट - 6
- उच्चतर माध्यमिक शिक्षा मंडल दिल्ली के माइग्रेशन सर्टिफिकेट और माक्र्सशीट - 5

बिहार
- राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा परिषद, बिहार के विभिन्न नामों के निबन्धन प्रमाण, मार्कशीट व प्रोविजनल सर्टिफिकेट, गृह चिकित्सक प्रमाण पत्र आदि- 132
- राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा परिषद, बिहार के गृह चिकित्सक प्रमाण पत्र आदि -28
- बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय के चिकित्सा दक्ष प्रमाण पत्र - 3 बंडल
- विभिन्न चिकित्सा प्रमाण पत्र पत्रावली- 3
- रविन्द्रनाथ मुखर्जी आयुर्वेदिक कॉलेज मोतिहारी के खाली पत्राचार प्रिन्टेड लिफाफे - 30
- बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय के विभिन्न अभ्यर्थियों के नाम जारी चिकित्सा दक्ष प्रमाण पत्र - 21 - बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर के विभिन्न नामों के अंकपत्र - 41
- राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा परिषद, बिहार के गृह चिकित्सक प्रमाण पत्र आदि - 28
- राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा परिषद, बिहार के विभिन्न नामों के निबंधन प्रमाण - 14
- बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय के विभिन्न नामों के प्रोविजनल सर्टिफिकेट अभ्यर्थियों के नाम वाले - 13
- बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर के खाली मार्कशीट - 2 बुकलेट
- बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर के खाली माक्र्सशीट - 7 बुकलेट
- मगध यूनिवर्सिटी बोधगया के माक्र्सशीट - 3 बुकलेट
- मगध विश्वविद्यालय के ब्लैंक प्रमाण पत्र - 2 बंडल
- रविन्द्रनाथ मुखर्जी आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय मोतिहारी पैड - 3 बुकलेट
- रविन्द्रनाथ मुखर्जी आयुर्वेदिक कालेज व अस्पताल मोतिहारी की खाली बुकलेट - 1
- राजकीय तिब्बी कालेज एवं अस्पताल कदमकुआं पटना बिहार खाली लेटर हेड - 1 बंडल

उत्तर प्रदेश
- चौ। चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ के शिक्षा सम्बन्धी प्रमाण पत्र व माक्र्सशीट - 20
- उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की विभिन्न नामों की मार्कशीट व सर्टिफिकेट्स - 63
- टीईटी उप्र के प्रमाण पत्र - 6
- आयुर्वेदिक तथा यूनानी तिब्बी चिकित्सा बोर्ड उप्र के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट - 15
- स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट्स और टीसी उप्र - 3 पैड
- आयुर्वेदिक तथा यूनानी तिब्बी चिकित्सा बोर्ड उप्र के प्रिन्टेड खाली लिफाफे - 16
- आयुर्वेदिक तथा यूनानी चिकित्सा उप्र के प्रिन्टेड खाली सफेद लिफाफे - 18
- आयुर्वेदिक तथा यूनानी चिकित्सा उप्र के प्रिन्टेड खाली खाकी लिफाफे - 1 बंडल
- विभिन्न पत्राचार पत्रावली - 1 बंडल

राजस्थान
- गीतांजलि इन्स्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उदयपुर के सफेद लिफाफे खाली - 2 बंडल
- गीतांजलि यूनिवर्सिटी के डिप्लोमा, मार्कशीट अन्य दस्तावेज नाम से - 85
- जोधपुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के विभिन्न सर्टिफिकेट- 10
- जोधपुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के वैरिफिकेशन फार्म - 1
- जोधपुर राष्ट्रीय विश्वविघालय डिप्लोमा व माक्र्स - 15
- गीतांजलि यूनिवर्सिटी की वर्ष 2018 की फार्मेसी की विभिन्न नामों की माक्र्सशीट व डिप्लोमा-16
- विभिन्न अभ्यर्थियों के चिकित्सा सम्बन्धी आवेदन पत्र व अन्य कागजात- 136 फोटो कॉपी
- जोधपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के प्रिन्टेड सफेद छोटे लिफाफे - 1 बंडल
- गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उदयपुर के पीले लिफाफे खाली - एक बंडल
- जोधपुर यूनिवर्सिटी राजस्थान की अन्य पत्राचार पत्रावली - 38 वर्क छायाप्रति
- गीतांजलि फार्मेसी राजस्थान का लेटर हेड पत्राचार - 21

कर्नाटका
- माक्र्सशीट, राजीव गांधी यूनिवर्सिटी, मूल विभिन्न नामों की - 50
- राजीव गांधी यूनिवर्सिटी कर्नाटका की प्रोविजनल डिग्रियां - 29
- राजीव गांधी यूनिवर्सिटी कर्नाटका के लेटर हेड - 1 बंडल
- लेटर हेड कर्नाटका आयुर्वेदिक इन्सटीट्यूट - 1 बंडल
- टीएमएई आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज का लेटर हेड - 1 पैड
- राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस कर्नाटका के माक्र्सशीट - 131
- श्री सीबी गुट्टल आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल के प्रिंटेड खाली लिफाफे - 1 बंडल
- कर्नाटका के चिकित्सा बोर्डों के खाली लिफाफे - 1 बंडल

यूक्रेन
- सर्टिफिकेट मिनिस्ट्री ऑफ पब्लिक हेल्थ ऑफ यूक्रेन, ओडिसा स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी व डिप्लोमा - 08 वर्क

अन्य
- विभिन्न चिकित्सीय प्रमाण पत्र - 01 बंडल
- चरित्र प्रमाण पत्र खाली, मुहर लगे, व भरे हुये - 08 वर्क
- विभिन्न राज्यों बोर्डों, विश्वविद्यालयों के अंकपत्र, प्रमाण पत्र व अन्य दस्तवेज मूल - 20
- विभिन्न राज्यों बोर्डों, विश्वविद्यालयों के अंकपत्र, प्रमाण पत्र व अन्य दस्तवेज - 5 बंडल
- 51 विभिन्न मोहरें