DEHRADUN: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला शक्ति राष्ट्र शक्ति है। महिला समाज की मार्गदर्शक के साथ ही प्रेरणा का स्त्रोत भी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए कृत संकल्प है। सीएम ने कहा कि आठ मार्च इतिहास में बेहद खास दिन है। यह दिन दुनिया की आधी आबादी के नाम समर्पित है। यह दिन समाज के उस बडे़ हिस्से के लिए महत्वपूर्ण है, जिसके बिना संसार की कल्पना अधूरी रह जाती है। उन्होंने कहा कि नारी को हमारे शास्त्रों मे देवतुल्य स्थान मिला है। हमें महिलाओं के बेहतर भविष्य के लिए उनका वर्तमान संवारना होगा, इसलिए बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा, समृद्धि और सशक्तीकरण के लिए अभी से कदम उठाने होंगे। हमारा प्रदेश तीलू रौतेली, रामी बौराणी, गौरा देवी का प्रदेश है।