- हरिद्वार में टेस्टिंग में कमी से पॉजिटिव केस के दून पहुंचने की संभावना

- 5 हजार के बजाय हर रोज मात्र 1 हजार टेस्ट हो रहे हरिद्वार में

देहरादून

हरिद्वार में चल रहा कुंभ मेला कोविड-19 के मामले में देहरादून के लिए बड़ा खतरा साबित होने की संभावना बनी हुई है। हरिद्वार में फिलहाल हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद बहुत कम लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। देहरादून से हरिद्वार जाने पर कई जगह चेकिंग हो रही है, लेकिन हरिद्वार से देहरादून आने पर किसी तरह की कोई चेकिंग नहीं है। कुंभ स्नान के बाद बड़ी संख्या में लोगों के देहरादून की तरफ आने के आसार हैं। इसके अलावा कुंभ ड्यूटी करने गये कर्मचारी भी शाही स्नान के बाद वापस लौटेंगे। ऐसे में स्थिति और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है।

दून में 554 पॉजिटिव

मंडे को देहरादून में एक बार फिर पॉजिटिव केसेज का आंकड़ा 500 से ज्यादा रहा। टोटल 554 पॉजिटिव केस सामने आये और इस तरह से जिले में अब पॉजिटिव केसेज की कुल संख्या बढ़कर 53258 हो गई है। रिकवरी के मामले में दून की स्थिति कुछ संतोषजनक रही। टोटल 419 पेशेंट रिकवर हुए। रिकवर हुए पेशेंट की संख्या अब 3410 हो गई है। इस बीच दो क्षेत्रों को कंटेनमेंट फ्री जोन घोषित किये जाने से अब कुल कंटेनमेंट एरिया की संख्या 25 है।

7 पेशेंट की डेथ

मंडे को भी राज्यभर में कुल 7 पेशेंट की डेथ हुई और सभी डेथ देहरादून में हुई। एम्स ऋषिकेश और महंत इंदिरेश हॉस्पिटल में 3-3 पेशेंट की डेथ हुई, जबकि एक कोविड पेशेंट की डेथ मैक्स हॉस्पिटल में हुई। जिले में अब कोविड से मरने वालों की संख्या 1013 हो गई है। एक्टिव केसेज की संख्या बढ़कर 3240 हो गई है।

राज्य में 1334 पॉजिटिव

उत्तराखंड में पॉजिटिव केसेज की संख्या 1334 रही, जो संडे के मुकाबले एक ज्यादा है। राज्य में 605 पेशेंट रिकवर हुए। अब राज्य में कुल पॉजिटिव केसेज की संख्या 1 लाख 1हजार 146 हो गई है। जबकि रिकवर पेशेंट की संख्या 98 हजार 492 है। एक्टिव पेशेंट की संख्या 7646 हो गई है।