-फ्राइडे को बारिश के कारण सुबह से ही खराब हुआ मौसम
-अगले 48 घंटों तक यही स्थिति बने रहने की है संभावनाएं
-फ्राइडे को न्यूनतम 7.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा टेंप्रेचर
DEHRADUN : मौसम के अचानक करवट लेने से राजधानी दून में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जहां कल तक दोपहर में तेज धूप में खड़ा होना मुश्किल हो पा रहा था। वहीं फ्राइडे को सुबह से ही बारिश और कोहरे के बीच ठंड का पारा अचानक बढ़ गया। दून सिटी में फ्राइडे को न्यूनतम तापमान 7.ब् डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान ख्फ्.क् डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बरसात की बात करें तो दून में म्.ब् मिमी बारिश औसतन आंकी गई। राज्य मौसम केन्द्र की माने तो अगले ब्8 घंटो तक यही स्थिति बने रहने की संभावनाएं हैं।
पहाडि़यों पर हिमपात की संभावना
राज्य मौसम केन्द्र के अनुसार फिलहाल राजधानी से जुड़े एरिया में हिमपात होने की सूचना नहीं है, लेकिन यही हाल आगे रहा तो चकराता, धनौल्टी व मसूरी आदि ऊंचाई वाले एरिया में बर्फबारी की संभावनाएं बन सकती हैं। वहीं जो लोग कल तक कुछ दिनों से सुबह-शाम छोड़ दे तो दोपहर में तेज धूप पड़ने के कारण लोग शर्ट व टीशर्ट में ही घर के बाहर निकल रहे थे। लेकिन फ्राइडे को बारिश से बढ़ी ठंड के कारण गर्म कपड़ों में नजए आए।
इस तरह से रहा विगत एक सप्ताह मौसम का हाल
दिन अधिकतम न्यूनतम
सैटरडे क्8. ख् ब्.क्
संडे ख्0.भ् भ्.0
मंडे ख्क्.भ् 7.म्
ट्यूजडे ख्क्.म् म्.म्
वेडनसडे ख्फ्.7 म्.भ्
थर्सडे ख्क्.0 म्.भ्
फ्राइडे ख्फ्.क् 7.ब्
नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
आम और खास दिखे प्रभावित
जिस तरह से मौसम बदला है। उससे लगता है कि कुछ दिनों तक यही स्थिति रहने वाली है। मौसम अगर सही नहीं होता है तो लोगों को काफी परेशानी होने वाली है।
-संजय नौटियाल
बरसात के दिनों में जीवन पूरा अस्त व्यस्त हो जाता है। चाह कर भी हम अपने मन मुताबिक काम नहीं कर पाते हैं। मैं सुबह से अपनी दुकान में आया हूं, लेकिन दोपहर में घर भी नहीं जा पाया।
-राजेन्द्र नेगी
बारिश के बीच ठंड काफी बढ़ गई है। सुबह कॉलेज के लिए आया जरूर था, लेकिन अब बरसात काफी बढ़ गई है घर जाना मुश्किल हो गया है।
-शोभित
देहरादून के मौसम का यही हाल है, यहां अचानक से मौसम बदलता है। आज सुबह से ही मौसम खराब है लगातार बारिश हो रही है।
-दीपक पंवार
दिन भर मौसम रहा खराब
-सुबह से ही हो गया था मौसम खराब
-दिन भर होती रही लगातार बारिश
-लोगों का घरों से बाहर आना हुआ मुश्किल
-बरसात से गिरा देहरादून का पारा
-लोगों ने बरसात व ठंड से बचने के लिए निकाले रेनकोट और गर्म कपड़े