- मास्क न पहनने वालों पर दून पुलिस का कड़ा एक्शन, 10 दिन में 10 लाख से ज्यादा का राजस्व वसूला

-लॉकडाउन पीरियड में टोटल 90 लाख से ज्यादा का राजस्व वसूल चुकी है दून पुलिस

पुलिस की कार्रवाई

9079450- विभिन्न मदों में अब तक वसूला जुर्माना

19247- एमवी एक्ट में कुल चालान

6899800- पैनल्टी वसूल

2528- वाहन सीज

--------------

मास्क न लगाने वालों पर एक्शन

10 दिनों में चालान- 10970

पैनल्टी वसूल- 1097000

संडे को मास्क न पहनने वालों पर कार्रवाई-

कुल चालान-2389

पैनल्टी वसूल- 239000

देहरादून,

प्रशासन और पुलिस की सख्त चेतावनी के बाद भी बिना मास्क के धड़ल्ले से बाजारों में घूमने वालों पर दून पुलिस कड़ा एक्शन ले रही है। बीते 10 दिनों में ही दून पुलिस ने मास्क न पहनने वालों के 10 हजार से ज्यादा चालान कर दिए हैं। जिनसे 10 लाख से ज्यादा पैनल्टी वसूली गई है। मास्क न पहनने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लॉकडाउन पीरियड में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से भी ज्यादा सख्त नजर आ रहा है। दून पुलिस ने लॉकडाउन पीरियड में अब तक 112 दिनों में 90 लाख से ज्यादा की पैनल्टी वसूली है। इस तरह से मास्क न पहनने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से दून पुलिस ने लॉकडाउन में टोटल चालान से वसूले राजस्व के एवरेज से बहुत ज्यादा कमाई की है।

संडे को 2389 चालान

संडे को वीकेंड लॉकडाउन के दौरान भी पुलिस ने पूरे शहर में मास्क न पहनने वालों की जमकर क्लास ली। संडे को प्रशासन ने बाजार को पूरी तरह से बंद रखने के निर्देश दिए हैं। लेकिन लोगों को आवाजाही की पूरी छूट दी गई है। हालांकि इस दौरान पब्लिक को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखने को कहा गया है। बावजूद इसके पब्लिक सुधरने का नाम नहीं ले रही है। संडे को पुलिस ने एक दिन में ही 2389 चालान कर 2 लाख 39 हजार पैनल्टी वसूली है। अकेले थाना पटेलनगर में ही पुलिस ने मास्क न पहनने वालों के 295 चालान कर 29500 की पैनल्टी वसूल की।

------------------------------

संडे को दून पुलिस द्वारा बिना मास्क पहने घूमने वालों पर कार्रवाई-

थाना कोतवाली नगर

चालान-290

राजस्व वसूला- 29000

थाना पटेलनगर

चालान-295

राजस्व वसूला-29500

थाना डालनवाला

चालान-175

राजस्व वसूला- 17500

थाना कैंट

चालान- 110

राजस्व वसूला- 11000

थाना वसंत विहार

चालान- 175

राजस्व वसूला- 17500

थाना प्रेम नगर

कुल चालान- 50

राजस्व वसूला -5000

थाना नेहरू कॉलोनी

चालान- 150

राजस्व वसूला- 15000

थाना रायपुर

चालान-131

राजस्व वसूला- 13200

थाना क्लेमेनटाउन

चालान-80

राजस्व वसूला-8000

थाना मसूरी

चालान-92

राजस्व वसूला- 9300

थाना राजपुर

चालान- 190

राजस्व वसूला- 19000

थाना ऋषिकेश

चालान -130

राजस्व वसूला-13000

थाना डोईवाला

चालान- 65

राजस्व वसूला- 6500

थाना रानीपोखरी

चालान- 17

राजस्व वसूला-1700

थाना विकासनगर

चालान-258

राजस्व वसूला- 25800

थाना सहसपुर

चालान-112

राजस्व वसूला- 11200

थाना सेलाकुई

चालान-20

राजस्व वसूला- 2000

थाना रायवाला

चालान-51

राजस्व वसूला- 5100

थाना कालसी

चालान-24

राजस्व वसूला- 2400

आज किए गए कुल चालान-2389

राजस्व वसूला- 239000