देहरादून।

नगर निगम मेयर ने कोरोना काल में लोगों में इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग रखने के लिए सभी वार्ड मेंबर को एक लाख गिलॉय के पौधे बांटने का लक्ष्य रखा है। इस अभियान की शुरुआत सोमवार को निगम बोर्ड हॉल में कार्यकारिणी के सदस्यों को पौधे भेंट कर हुई। साथ ही सभी वार्ड मेंबर को भी इसे वितरित करने के लिए पर्यावरण के प्रति आम जनता को जागरूक किया है।

एक लाख पौध बांटी जाएगी

मेयर सुनील उनियाल गामा ने कार्यकारिणी सदस्यों को यह पौधे देते हुए कहा कि गिलॉय व तुलसी को आयुर्वेद में अमृत की संज्ञा दी गई है। यह चमत्कारिक औषधि जटिल से जटिल असाध्य रोगों में भी अमृत समान कार्य करती हैं। वर्तमान परिस्थितियों में जहां हम भीषण महामारी से लड़ रहे हैं उस महामारी के निदान में भी इन औषधियों का विशिष्ट महत्व है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ दून संकल्प मिशन को महाअभियान के रूप में विस्तार देते हुए नगर निगम महानगर के अंतर्गत 50,000 गिलॉय व 50,000 अन्य पौध वितरण का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।