बीते 7 माह में दून में मर्डर के 12 केस रजिस्टर

2019 में इसी टाइम पीरियड में मर्डर के 9 केस हुए थे रजिस्टर

दून में दूसरे तरह के क्राइम पर रहा पुलिस का कंट्रोल

देहरादून,

पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष अब तक मर्डर के ज्यादा केस दून में रिपोर्ट हुए हैं। हालांकि दून पुलिस ने कई मर्डर मिस्ट्री सुलझाई भी हैं। बीते 7 माह में दून में मर्डर के 12 केस रजिस्टर हुए हैं। जबकि 2019 में इसी टाइम पीरियड में मर्डर के 9 केस दर्ज हुए थे। दूनाइट्स के लिए राहत की बात ये है कि इस दौरान दून में अन्य क्राइम पर कंट्रोल रहा है। लेकिन, बीते 7 माह में 5 माह कोरोनाकाल पीरियड रहा है।

डकैती, स्नैचिंग के मामलों से राहत

कोरोनाकाल के दौरान दून में क्राइम कंट्रोल तो हुआ है। लेकिन, मर्डर के केस में बढोत्तरी दर्ज हुई है। दून पुलिस के बीते 7 माह के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2020 में अब तक मर्डर के 3 अधिक केस रजिस्टर हुए हैं। इसके अलावा लूट, गृहभेदन, वाहन चोरी, अन्य चोरी, संपत्ति संबंधी अपराध ओैर बलात्कार के केस भी रजिस्टर हुए हैं। इस दौरान अब तक डकैती, स्नैचिंग के मामले सामने नहीं है। 2020 में 7 माह में लूट के 6 केस रजिस्टर हुए हैं, इनमें सभी मामलों का खुलासा हुआ है लेकिन बरामद की गई संपत्ति 79 परसेंट है। गृहभेदन के 7 माह में 36 केस रजिस्टर हुए हैं। इनमें 32 केस का ही खुलासा हुआ, जिसमें बरामद की गई संपत्ति का परसेंट 86 रहा। वाहन चोरी के जुलाई में 53 मामले सामने आए, जिनमें 32 केस को ही सुलझाया गया। वाहन चोरी के मामलों में बरामद संपत्ति का परसेंट 79 रहा है। दून पुलिस का रिकॉर्ड अन्य चोरी के मामलों में भी कुछ खास नहीं रहा है। 7 माह में अन्य चोरी के 67 केस रजिस्टर हुए हैं, इनमें 41 केस में पुलिस ने सफलता पाई, इन मामलों में पुलिस द्वारा संपत्ति के बरामदगी का परसेंट 49 रहा है। संपत्ति संबंधी अपराध के मामलों में दून में 162 केस रजिस्टर हुए हैं, इनमें 111 केस पुलिस ने सुलझाए, जिनमें बरामद संपत्ति का परसेंट 69 रहा है।

चोरी, लूट संपत्ति की बरामदगी कम

2019 की तुलना में 2020 में क्राइम कंट्रोल सुधरा है। बीते 7 माह में करीब 5 माह कोरोनाकाल का रहा है। जिनमें ज्यादा एक्टिविटी नहीं हुई है। हालांकि दून पुलिस ने इस दौरान क्राइम होने पर बरामद संपत्ति का परसेंट सुधारा है। 2019 की तुलना में इस वर्ष पुलिस ने अन्य चोरी के मामलों को छोड़कर सभी मामलों में चोरी, लूटी संपत्ति के बरामदगी का परसेंट सुधारा है। अन्य चोरी के मामलों में दून पुलिस ने 2019 में भी 49 परसेंट लूटी, चोरी संपत्ति को बरामद किया था। दून पुलिस के सामने हत्या और बलात्कार के मामलों पर अंकुश लगाना बड़ी चुनौती है। 2019 में 7 माह में बलात्कार के 77 मामले रजिस्टर हुए थे, वर्ष 2020 में 60 केस बलात्कार के रजिस्टर हुए हैं। हालांकि 2020 में बलात्कार के 2019 की तुलना में केस की संख्या में कमी आई है, लेकिन इन सभी आंकड़ों पर कोरोनाकाल का भी असर साफ देखा जा सकता है।

जुलाई 2020 तक क्राइम की स्थिति

रजिस्टर्ड अनावरण चोरी,लूटी संपत्ति बरामद सम्पत्ति परसेंट

अन्य लूट 6 6 131500 104200 79

गृहभेदन 36 32 2702212 2331201 86

वाहन चोरी 53 32 3495000 2746000 79

अन्य चोरी 67 41 3975250 1956970 49

संपत्ति संबंधी अपराध 162 111 10303962 7138371 69

हत्या 12 12

बलात्कार 60 60

जुलाई 2019 तक क्राइम की स्थिति

रजिस्टर अनावरण चोरी लूटी संपत्ति बरामद सम्पत्ति परसेंट

डकैती 3 3 765000 636500 82

अन्य लूट 26 22 3811200 508680 13

चेन लूट 11 11 452000 452000 100

गृहभेदन 70 49 5125722 3280266 64

वाहन चोरी 99 51 7236000 4100000 57

अन्य चोरी 116 80 7226090 3815650 49

संपत्ति संबंधी अपराध 325 216 25116012 12793096 51

हत्या 9 9

बलात्कार 77 77