पहले भी हो चुका है हादसा, चार की गई थी जान

देहरादून।

देहरादून में बारिश से एक और हादसा सामने आया। गनीमत यह रही कि इस दौरान किसी के जान माल को नुकसान नहीं हुआ। रविवार सुबह बारिश के कारण सालावाला में पुश्ता ढह गया। लेकिन रास्ते का पुश्ता ढह जाने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। हालांकि मौके पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस एरिया में लोगों ने पुश्ते के साथ ही दीवार और बाथरूम बना रखे हैं। जिसकी वजह से जनहानि भी हो सकती थी।

मानसून में बारिश के कारण क्षेत्र में पुश्ता ढह जाने से लोगों को परेशानी हो रही है। 15 जुलाई को चक्खुवाला में पुश्ता ढह जाने के कारण दो परिवार के चार लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद विभाग अलर्ट हो गया है। लेकिन अभी भी आसपास बसे लोगों के लिए खतरा बना हुआ है।

यहां हुआ मामला

न्यू कैंट रोड से सालावाला स्थित गंगा डेरी से कुछ दूरी में ही सुबह पुश्ता ढह गया। पुश्ता ढह जाने के कारण सड़क नीचे धंस गई। जिस कारण यहां पर केवल आधी ही सड़क रह गई है। स्थानीय लोगों ने मौके पर पार्षद को बुलाया। इसके बाद यहां पर प्रशासन की टीम भी पहुंच गई। टीम ने मौके पर स्थिति का आकलन किया। पुश्ते को नगर निगम से बनाने को कहा गया है। इस दौरान एसडीएम गोपालराम, पटवारी कृपाल राम, तहसीलदार दयाराम मौजूद थे। सालावाला कीएंट्री में अंदर गंगा डेरी के पास यह पुश्ता ढहा है। इस दौरान रोड पर कोई गुजर नहीं रहा था। इससे जनहानि बच गई। भविष्य में भी नुकसान का अंदेशा है। यहां पर लोगों ने पुश्ते के ऊपर बाथरूम बना कर कब्जा कर रखा है। इसके लिए पहले ही चेतावनी दी जा चुकी है।

भूपेन्द्र सिंह कठैत, पार्षद सालावाला