- इस वित्तीय वर्ष में 75 करोड़ टैक्स वसूली का रखा गया है टारगेट

- 8 जून से शुरू किया था टैक्स कलेक्शन, 31 जुलाई को छूट खत्म

देहरादून।

लॉकडाउन के बाद जून और जुलाई के महीने नगर निगम ने 2.2 करोड़ टैक्स वसूल किया है। अनलॉक के दौरान लोगों ने भी जिम्मेदारी दिखाते हुए हाउस और कॉमर्शियल टैक्स जमा किया है। लॉकडाउन के दौरान नगर निगम ने भी टैक्स विंडो क्लोज कर दी थी। 8 जून को निगम की ओर से टैक्स कलेक्शन शुरू किया गया।

75 करोड़ टैक्स वसूली का टारगेट

चालू वित्तीय वर्ष में नगर निगम की ओर से टोटल 75 करोड़ टैक्स वसूली का टारगेट रखा गया है। इससे पहले वित्तीय वर्ष में भी इतना ही टारगेट था। चालू वित्तीय वर्ष की शुरुआत में ही कोरोना महामारी के चलते टैक्स कलेक्शन प्रभावित हुआ ऐसे में निगम ने टैक्स का टारगेट नहीं बढ़ाया।

31 जुलाई तक थी 20 परसेंट छूट

नगर निगम ने 8 जून से टैक्स कलेक्शन शुरू किया। जुलाई तक कुल 2 करोड़ 2 लाख रुपए टैक्स वसूला गया है। निगम की ओर से पिछले व चालू वित्तीय वर्ष का टैक्स जमा कराने पर 20 परसेंट की छूट भी दी जा रही थी। 31 जुलाई तक टैक्स पेयर्स ने छूट का लाभ लिया, इसलिए टैक्स कलेक्शन बेहतर माना जा रहा है।

वर्षवार इतना टैक्स वसूला

2019-20 - 43 करोड़

2018-19- 25 करोड़

2017-18- 18 करोड़

2016-17- 12.5 करोड़

2015-16- 8 करोड़

2014-15 - 4 करोड़

53 हजार

मसूरी रोड स्थित मैक्स हॉस्पिटल ने दिया टैक्स।

50 लाख

मलिन बस्तियों से किया गया टैक्स वसूल।

2.50 करोड।

पुलिस विभाग पर है टैक्स की देनदारी।

1 करोड़

ऑनलाइन किया गया टैक्स जमा

इन्हें भेजा नोटिस

आईएसबीटी बिगबाजार

रेलवे स्टेशन

पोस्ट ऑफिस

हमारी ओर से टैक्स को लेकर रियायत दी गई थी। इससे टैक्सपेयर ने लाभ उठाते हुए टैक्स जमा किया है। इसके साथ ही लगातार लोग ऑनलाइन टैक्स जमा कर रहे है।

- विनय शंकर पांडेय, नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून