- नगर निगम दे रहा टैक्सपेयर्स को 20 से 30 परसेंट की छूट

- 3.30 करोड़ की केवल ऑनलाइन टैक्स जमा

देहरादून। 2020-21 के लिए नगर निगम टैक्स कलेक्शन का टारगेट 75 करोड़ रुपये का है। ऐसे में निगम के सामने टैक्स कलेक्शन को टास्क बहुत मुश्किल दिख रहा है। निगम टैक्स जमा करने वालों को शुरुआती दौर में 20-30 परसेंट की छूट भी ऑफर कर रहा है। जिससे अधिक से अधिक लोग टैक्स जमा कर लाभ उठा सकें। साथ ही टैक्सपेयर के टैक्स जमा करने से होने वाली इनकम का इस्तेमाल 100 वार्ड के विकास कार्य में किया जा सकें।

फायदेमंद साबित हो रहा ऑनलाइन सिस्टम

कोरोना काल में डिजिटाइजेशन को प्रीफर किया जा रहा हैं। नगर निगम ने भी हाउस टैक्स ऑनलाइन जमा करने की सुविधा शुरू कर दी हैं। कोरोना काल के दौरान भी टैक्सपेयर ने ऑनलाइन टैक्स जमा करने के लिए नगर निगम की साइट का फायदा उठाया था। बीते छह माह में सिर्फ 9 करोड़ रुपये ही जमा हुए हैं। जिसमें 3.30 करोड़ रुपये टैक्स पेयर ने ऑनलाइन जमा कराए हैं।

ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान

नगर निगम में ऑनलाइन सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए नगर निगम की वेबसाइट www.ठ्ठड्डद्दड्डह्मठ्ठद्बद्दड्डद्व.ष्श्रद्व की वेबसाइट पर क्लिक करें। इसके बाद नगर निगम की टैक्स के कॉलम में जाए। ऑनलाइन टैक्स पे करें के ऑप्शन में क्लिक करें। इसके बाद अपनी भूमि और मकान के सभी डॉक्यूमेंट का सबमिट करें। टैक्सपेयर के टैक्स को एनालाइज किया जाने के बाद टैक्स ऑनलाइन दिखा देगा। इसके बाद पेमेंट का ऑप्शन आने पर कार्ड का ऑपशन भरे। इसके बाद पेमेंट करें इसके बाद टैक्सपेयर के पास मैसेज आएगा और पेमेंट होने पर स्लिप भी निकल जाएगी।

विकास कार्य में इस्तेमाल होता है टैक्स का पैसा

नगर निगम में जमा होने वाले टैक्स का पैसा शहर के निर्माण कार्य में लगता हैं। जैसे वार्ड में सड़कों का निर्माण, पोल लगाना, फुटपाथ बनाना, नालियों का निर्माण, पार्क निर्माण, रैन-बसेरा, बिल्डिंग निर्माण, स्ट्रीट लाइट समेत कई विकास कार्यो में इस्तेमाल होता हैं। समय पर टैक्स जमा हो तो शहर में पेंडिंग चल रहे निर्माण कार्य संभव हो सके। इसे देखते हुए नगर निगम सभी टैक्सपेयर से टैक्स जमा करने की अपील कर रहा हैं।

75 करोड़ के टारगेट में 9 करोड़

टैक्स कलेक्शन का टारगेट इस वर्ष भी टारगेट 75 करोड़ का हैं। इस टारगेट में 9 करोड़ की वसूली अब तक निगम ने की है। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन के कारण कम आमदनी का होना बताया जा रहा है। 6 माह में निगम को 66 करोड़ की वसूली करनी है।

2019-20 में 44 करोड़ की आमदनी

नगर निगम का पिछले साल का टारगेट भी 75 करोड़ रुपये था। जिसे पूरा करने का लक्ष्य रखते हुए नियम भी बना लिए थे। टीम गठित की गई थी। इसके बाद 22 मार्च को कोरोना संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन के बाद टैक्स जमा नहीं हो सके और नगर निगम का टारगेट पूरा नहीं हो सका। इसके बाद नगर निगम को कुल 44 करोड़ की आमदनी टैक्स से हुई।

पुलिस विभाग को देना है सवा तीन करोड़

नगर निगम की ओर से पुलिस विभाग को भेजे गए नोटिस के बाद जब पुलिस विभाग की सभी बिल्डिंग्स का असेसमेंट किया गया। पुलिस विभाग पर सवा तीन करोड़ रुपए टैक्स बकाया है। जिसे जमा करने के लिए निगम नोटिस दे चुका है।

दीपावली के बाद नगर निगम भेजेगा नोटिस

नगर निगम कोरोना संक्रमण को देखते हुए फिलहाल किसी भी बकाएदार को नोटिस नहीं भेजेगा। कोरोना संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन के चलते नगर निगम बकाएदारों पर त्योहार के बाद ही नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा हैं। हालांकि पहले भी बकाएदारों को नोटिस भेजे गए थे। इसके बाद कोरोना संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन हो गया था। इसके बाद बकाएदारों ने टैक्स जमा नहीं किया। फिलहाल निगम दिवाली के बाद ही इन पर कार्रवाई की योजना बना रहा हैं।

कोरोना संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन को देखते हुए फिलहाल बकाएदारों को राहत दी गई है। उम्मीद है कि अनलॉक होने के बाद टैक्सपेयर टैक्स जमा कर छूट का लाभ उठाएंगे।

विनय शंकर पांडेय, नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून।