-समस्या के समाधान को अधिकारियों, कंट्रोल व संतुष्टि कंप्लेन सेंटर के नंबर किए गए जारी

देहरादून,

कार्मिकों के कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से आए दिन नगर निगम मुख्यालय आठ बार बंद हो चुका है। जिससे जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अब निगम प्रशासन ने नया तरीका ढूंढ़ निकाला है। कहा गया है कि अब लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। लोगों की परेशानी को देखते हुए नगर आयुक्त ने अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी है। साफ कह दिया गया है कि लोग सीधे अधिकारियों से संपर्क साध सकते हैं। नंबर न मिलने पर कंट्रोल रूम व शिकायत प्रकोष्ठ के नंबर भी फ्लैश किए गए हैं।

फोन स्विच ऑफ किया तो एक्शन

गत सप्ताह निगम केवल एक दिन खुल पाया। जबकि इस हफ्ते भी आमजन के लिए कार्यालय वेडनसडे व थर्सडे को नहीं खुल पाएगा। नगर आयुक्त के निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि अधिकारियों के नंबर स्विच ऑफ होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित होगी। स्पष्ट कहा गया है तीन दिनों में लोगों की समस्याओं को निस्तारण होगा।

आयुक्त से मिलने को अप्वाइंटमेंट जरूरी

निगम मुख्यालय ने ये भी स्पष्ट किया है कि कोई भी किसी अधिकारी से संतुष्ट न हो तो उन्हें नगर आयुक्त से मिलने के लिए पहले 24 घंटे पहले टाइम फिक्स्ड करना होगा। बाकायदा, इसके लिए मोबाइल नंबर-9758267713 नंबर जारी किया गया है। आयुक्त से मिलने का वक्त सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे के बीच मुकर्रर किया गया है।

इन हेल्पलाइन पर करें संपर्क

-जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

डा। कैलाश जोशी, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी

9412055329

सफाई व्यवस्था

डा। आरके सिंह, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी

7536804949

अतिक्रमण संबंधी शिकायत

विनय प्रताप सिंह, टैक्स सुपरिटेंडेंट लैंड सेक्शन

7535039938

हाउस टैक्स

धर्मेश पैन्यूली, हाउस टैक्स सुपरिटेंडेंट

9411714615

स्ट्रीट लाइट

रणजीत सिंह राणा, स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर

7983879220

आपदा कंट्रोल रूम टोल-फ्री नंबर- 18001804153

संतुष्टि प्रकोष्ठ का कंप्लेन नंबर-0804709506