देहरादून (ब्यूरो)। दून में मंडे को 11 जनवरी के बाद सबसे कम केस आये। 11 जनवरी के बाद लगातार बढ़ती पॉजिटिव केसेज की रफ्तार में भी संडे को कुछ गिरावट आई थी, लेकिन मंडे को यह गिरावट अच्छी खासी रही। 11 जनवरी को 991 केस आये थी। 12 जनवरी को 1361 हो गये। हालांकि 13 और 14 जनवरी को कुछ कम केस आये, लेकिन केसेज की संख्या 1000 से ज्यादा रही। 15 जनवरी एक बार फिर पॉजिटिव केसेज की संख्या 1362 हो गई। 16 को 1331 केस आये, जबकि मंडे को 987 केस आये हैं।

पॉजिटिविटी रेट भी हुआ कम
दून में इस बीच पॉजिटिविटी रेट में भी कमी आई है। हाल के दिनों में 12 जनवरी को दून में 1361 पॉजिटिव केस आये थे और पॉजिटिविटी रेट 18 परसेंट रहा था। फिलहाल पॉजिटिविटी रेट में कमी आई है और मंडे को दून का पॉजिटिविटी रेट 9 परसेंट रहा। इस बीच राज्य में पॉजिटिविटी रेट बढ़ा है। एक हफ्ते पहले राज्य में पॉजिटिविटी रेट 5 परसेंट था, जो अब बढ़कर 11 परसेंट से ज्यादा हो गया है।

राज्य में 3295 केस
मंडे को उत्तराखंड में पॉजिटिव केसेज में फिर से बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। संडे को राज्य में 2682 और सैटरडे को 3848 पॉजिटिव केस आये थे। मंडे को सैटरडे से ज्यादा और संडे से कम 3292 पॉजिटिव केस आये। सैटरडे को पॉजिटिविटी रेट 8.42 परसेंट दर्ज किया गया। पिछले हफ्ते के दौरान नैनीताल जिले में सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी रेट 22.75 परसेंट रहा। दूसरे नंबर पर देहरादून रहा, जहां एक हफ्ते का पॉजिटिविटी रेट 18.84 परसेंट रहा। बागेश्वर में पॉजिटिविटी रेट 4.03 परसेंट रहा।

4 पेशेंट की डेथ
मंडे को राज्य में 4 कोविड पेशेंट की डेथ हो गई। इनमें 3 पेशेंट की डेथ देहरादून के एम्स ऋषिकेश, हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट और दून मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में हुई। एक पेशेंट की डेथ नैनीताल जिले के सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल हल्द्वानी में हुई। राज्य में अब कोविड से मरने वालों की संख्या 7444 हो गई है। इनमें से 3541 पेशेंट की डेथ देहरादून जिले के विभिन्न हॉस्पिटल्स में हुई है। मंडे को राज्य में 2067 पेशेंट रिकवर हुए। अब एक्टिव पेशेंट की संख्या 18196 है, इनमें से 7730 एक्टिव पेशेंट देहरादून में हैं।

dehradun@inext.co.in