देहरादून(ब्यूरो) दून के कप्तान एसएसपी अजय ङ्क्षसह ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को पीलीभीत से घटना में शामिल बदमाश विक्रम कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया था। अब तक गिरफ्तार किए गए बदमाशों से पूछताछ के दौरान सामने आया कि घटना के लिए चंदन कुमार उर्फ सुजीत निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना अहियापुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार ने वाहन उपलब्ध कराए थे। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। शनिवार रात को सूचना मिली कि आरोपी चंदन कुमार प्रेमनगर क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आगरा व हरियाणा से वाहन चोरी
पकड़े गए पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके परिचित जलील सुभानी उर्फ कांबो ने उसे लूट की घटना को अंजाम देने की योजना के बारे में बताते हुए एक कार व दो बाइकों की व्यवस्था करने को कहा था। इसके बाद चंदन कुमार ने अपने परिचित अकबर को वाहनों की व्यवस्था करने को कहा। अकबर ने अपने साथी सुमित के साथ मिलकर आगरा से आर्टिगो कार तथा हरियाणा से दो अपाचे बाइक चोरी की थी। एक बाइक को आरोपी चंदन ने अकबर के माध्यम से 31 अक्टूबर को सहारनपुर में राहुल और अविनाश को जबकि आर्टिगो कार छह नवंबर को बिजनौर में विक्रम कुशवाहा उर्फ पायलेट को दी। वहीं एक बाइक को लेकर देहरादून पहुंचा जोकि उसने सात नवंबर को आईएसबीटी पहुंचकर बदमाश ङ्क्षप्रस व अभिषेक को दी।

घटना से पूर्व सेलाकुई में रहा
आरोपी चंदन कुमार ने बताया कि घटना से पूर्व सितंबर महीने में वह बदमाश ङ्क्षप्रस, अखिलेश उर्फ अभिषेक और उनके अन्य साथियों के साथ करीब 10 दिन तक सेलाकुई में किराए के कमरे में रहा। शनिवार को वह आरोपित जलील उर्फ कांबो के कहने पर अपनी पहचान छिपाते हुए जेल में बंद अपने अन्य साथियों से मिलने के लिए देहरादून आया था।

ङ्क्षप्रस व अभिषेक की तलाश जारी
डकैती की घटना में शामिल फरार चल रहे दो इनामी बदमाश ङ्क्षप्रस, अभिषेक और राहुल की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही यह बदमाश भी पुलिस की गिरफ्त में आ सकते हैं। इसके लिए पुलिस टीमें अलग-अलग राज्यों में दबिश दे रही है। वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपियों से भी पुलिस को अहम जानकारी हाथ लगी है।

घायल बदमाश को भेजा जेल
एसटीएफ व दून पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए विक्रम कुशवाहा निवासी ग्राम पानापुर दिलावरपुर थाना बिदुपर वैशाली बिहार को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पीलीभीत से गिरफ्तार बदमाश को जब पुलिस हथियार रिकवरी के लिए प्रेमनगर स्थित जंगल में ले गई थी तब उसने पुलिस पर फायर कर दिया था, जवाबी फायर में उसके पैर में गोली लग गई।

dehradun@inext.co.in