देहरादून (ब्यूरो)। दून में इन दिनों पुलिस की भर्ती चल रही है। इस दौरान कैंडिडेट्स का फिजिकल टेस्ट लिया जा रहा है। लॉन्ग जंप, रनिंग व अन्य टेस्ट के दौरान कई कैंडिडेट्स चोटिल हो रहे हैैं। दून हॉस्पिटल में कुल ऑर्थो ओपीडी के 25 परसेंट तक यही कैंडिडेट्स चोट खा कर पहुंच रहे हैैं। इसके अलावा स्पोर्ट्स कॉलेजेज के लिए भी इन दिनों फिजिकल चल रहा है, और यहां भी स्टूडेंट्स चोटिल हो रहे हैैं। तीसरे सबसे ज्यादा पेशेंट्स एक्सीडेंटल केसेज के हैैं।

ऑर्थो ओपीडी फुल
दून हॉस्पिटल
कुल बेड- 30
पेशेंट भर्ती- 35

कोरोनेशन हॉस्पिटल
कुल बेड- 10
पेशेंट भर्ती- 10

डेली ओपीडी
दून हॉस्पिटल- 279
कोरोनेशन हॉस्पिटल- 105

कितने पेशेंट कहां से
25 परसेंट पुलिस भर्ती, स्पोर्ट्स कैंडीडेट चोटिल
45 परसेंट एक्सीडेंटल केसेज
30 परसेंट अन्य कारणों से चोटिल

पहाड़ों का सहारा भी दून
चकराता, श्रीनगर, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल समेत रुद्रप्रयाग और चमोली से भी ऑर्थो से जुड़े इलाज के लिए लोग बड़ी संख्या में दून पहुंचते हैैं। पेड़ से गिरने, पैर फिसलने या किसी हादसे में घायल लोगों को दून रेफर किया जाता है। ऐसे में दोनों बड़े सरकारी हॉस्पिटल्स में ऑर्थो वार्ड फुल हैैं।

स्मार्ट सिटी के गड्ढे भी तोड़ रहे हड्डियां
दून में इन दिनों स्मार्ट सिटी व सीवर पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसके कारण जगह-जगह गड्ढे खुदे हुए हैं। कई जगह तो कंस्ट्रक्शन वर्क के कारण बहुत बड़े-बड़े गड्ढे हैैं। जो हादसों का कारण बन रहे हैैं। खासतौर से बाइक सवारों को ये गड्ढे चोट दे रहे हैैं। दून हॉस्पिटल में पहुंचने वाले कुल पेशेंट्स में से 35 परसेंट तक वे मामले हैैं जो बाइक चलाते हुए घायल हुए हैैं।