देहरादून(ब्यूरो) : धामी सरकार ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर उत्तराखंड के पवलगढ़ कंजर्वेशन रिज़र्व का नाम बदल कर सीतावनी कंजर्वेशन रिज़र्व रख दिया है। सीतावनी कंजर्वेशन रिज़र्व में मां सीता का पौराणिक मंदिर और महाऋषि वाल्मीकि आश्रम है। जिसकी देखरेख भारतीय पुरातत्व विभाग(एएसआई) करता है। खास बात ये है कि यहां जाने की अनुमति वन विभाग देता है।

जंगल 5824.76 हैक्टेयर क्षेत्रफल में फैला


प्रदेश सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है। जिसने एक संरक्षित क्षेत्र का नाम मां सीता के नाम पर रखा है। ये जंगल 5824.76 हैक्टेयर क्षेत्रफल में फैला है, जो टाईगर, हाथी, पक्षी व तितलियों के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और तीर्थ यात्री भी जाते है। जंगल को सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व घोषित किए जाने की मांग, राम नगर और आसपास के कई छोटे बच्चों ने पत्र लिख कर सीएम पुष्कर सिंह धामी से की थी। जिस पर सीएम ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया था। अब शासन की ओर से इस बार जीओ जारी कर दिया गया है।

dehradun@inext.co.in