- 2 माह में 4 चेक पोस्ट पर 1.61 लाख लोगों ने कराई एंट्री

देहरादून,

बीते दो माह में दून में 60 हजार से ज्यादा प्रवासी दून आए हैं। इसके साथ ही बॉर्डर पर 1.61 लाख से ज्यादा लोगों को रजिस्टर्ड किया गया है। जिनमें से 1.07 लाख लोगों ने आने जाने का रजिस्ट्रेशन किया था। जबकि 53 हजार लोगों ने दून आने के लिए टेस्ट करवाया था। 53 हजार से ज्यादा लोगों का बॉर्डर पर बीते 2 माह में टेस्ट करवाया गया। रजिस्ट्रेशन न होने और डॉक्यूमेंट न होने की वजह से बॉर्डर से 13 हजार से ज्यादा लोगों को लौटाया गया है।

आशारोड़ी चेक पोस्ट पर सबसे ज्यादा एंट्री

24 मार्च से दून के बॉर्डर पर प्रशासन के निर्देश पर सख्ती बढ़ाई गई थी। इसके साथ ही पुलिस ने आशारोड़ी, दर्रारेट, कुल्हाल और रायवाला चेकपोस्ट पर चेकिंग शुरू की। इसके लिए प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन को भी फ ॉलो करवाया गया। सबसे ज्यादा एंट्री आशारोड़ी चेक पोस्ट पर हुई। दिल्ली और यूपी के मेन जिलों से उत्तराखंड को आने वाले लोगों को आशारोड़ी चेक पोस्ट से ही एंट्री होती है। बीते 60 दिनों में आशारोड़ी चेक पोस्ट पर 97 हजार से ज्यादा लोगों की एंट्री हुई। इनमें से 35 हजार से ज्यादा प्रवासी थे। आशारोड़ी पर 72 हजार से ज्यादा लोगों का टेस्ट करवाया गया है।

2 माह में प्रवासी आए 60088

बॉर्डर पर कुल एंट्री। 161258

रजिस्ट्रेशन कराने वाले। 107448

टेस्ट करवाकर आए। 53990

बॉर्डर पर टेस्ट हुए। 107309

बॉर्डर से लौटाया गया। 13814

चेक पोस्ट प्रवासी आए कुल आए कुल रजिस्टर्ड टेस्ट कराकर आए टेस्ट करवाया लौटाए

आशारोड़ी चेकपोस्ट 35324 97816 53866 23826 72480 3322

दर्रारेट 3353 29131 19087 10117 7455 8473

कुल्हाल 19145 26108 26292 16680 22583 1638

रायवाला 2266 8203 8203 3367 4791 381

कुल 60088 161258 107448 53990 107309 13814