देहरादून (ब्यूरो) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोल के जरिए 67 परसेंट लोगों ने माना है कि जो लोग पुराने डस्टबिन के स्थानों पर कूड़ा फेंक रहे हैं, उनकी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल करना ठीक है। जबकि, 33 परसेंट लोगों ने ऐसे लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई पर जोर दिया है। इसी प्रकार से 63 परसेंट लोगों का कहना है कि अब डस्टबिन लगे स्थानों पर लोगों की मानो आदत-सी बन गई है। ऐसे ही 33 परसेंट लोगों ने डस्टबिन हटाना ठीक और 33 परसेंट लोगों ने इसको गलत करार दिया है। लेकिन, 47 परसेंट लोगों का ये भी कहना है कि कूड़े की रि-साइकिलिंग भी की जाए, जिससे शहर में गार्बेज मैनेजमेंट की दिक्कत न हो।

दो दशक में खूब हुए एक्सपेरिमेंट
राज्य गठन के बाद से लेकर अब तक राजधानी दून में नगर निगम ने कूड़ा निस्तारण को लेकर कई एक्सपेरिमेंट्स किए गए हैं। कभी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए गाडिय़ां चलाईं, कभी इन गाडिय़ों पर जीपीएस लगाने की बात हुई। इसके अलावा कूड़ा रिक्शा गाडिय़ां संचालित हुई। वहीं, ओपन डस्टबिन तो कभी अंडर ग्राउंड डस्टबिन शुरू किए गए। अब डस्टबिन फ्री एक्सपेरिमेंट शुरू किया जा रहा है।

खाली स्थान बना दिए डंपिंग जोन
नगर निगम ने भले ही मुख्य सड़कों से शहर को डस्टबिन फ्री करने के लिए डस्टबिन हटा दिए हों। लेकिन, अब लोगों ने कूड़े फेंकने के लिए अपने नए स्थान ढूंढ़ लिए हैं। ये आप देख लीजिए, निरंजनपुर के करीब ये खाली प्लॉट में कूड़ा फेंकने वालों ने नया डंपिंग जोन बना दिया है। अब यहां धीरे-धीरे कूड़े का ढेर बनते जा रहा है।

dehradun@inext.co.in