देहरादून। लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर निगम के अधिकृत रैन-बसेरों का मेयर सुनील उनियाल गामा ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का आंकलन किया। उन्होंने रैन बसेरा के इंचार्ज को साफ-सफाई दुरुस्त रखने के लिए निर्देशित किया। ट्यूजडे मॉर्निग मेयर घंटाघर स्थित रैन बसेरा में पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण के दौरान यहां बने टॉयलेट, किचन, हॉल की सफाई व्यवस्था की जांच की। इसके बाद उन्होंने रैन बसेरा में रखे बिस्तर को भी खोल कर जांच की। इसके वे नगर के अन्य रेन-बसेरों की व्यवस्थाओं को जांच करने पहुंचे। इसके पश्चात उन्होंने मौके से ही अधिकारियों को आवश्यक बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिए। मेयर सुनीय उनियाल गामा ने कहा कि नगर निगम हर हाल में रैन बसेरों में निवास करने वाले नागरिकों की सहुलियत का ख्याल सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम रेन-बसेरे बेसहारों के लिए पूर्णता नि:शुल्क उपलब्ध हैं। यहां पर रहने वाले किसी भी नागरिक को ठंड के कारण होने वाली कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।