DEHRADUN: दून में अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के भूमि पूजन का जश्न मनाया गया। इस मौके पर घर-घर दीपक जलाकर खुशी मनाई गई। इसके साथ ही आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई। मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना की गई। शहर में सड़कों पर रामभक्त झूमते और नाचते हुए नजर आए।

नगर कीर्तन में झूमा विहिप

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को भूमि पूजन पर खुशी मनाई। दल के विभाग संयोजक विकास वर्मा के नेतृत्व में हनुमान मंदिर में सवा क्विंटल लड्डू का भोग लगाया गया। इसके बाद शहर में कीर्तन निकाला गया। इस दौरान नवीन गुप्ता, मनप्रीत सिंह , मोहित जायसवाल, प्रभात वर्मा, कमल बिजलवान, संजीव बालियान, अमन, राजेश, सचिन, राजेश, श्याम शर्मा, अमित शर्मा, शुभम, आशीष, अभिषेक मौजूद थे।

हाथीबड़कला व्यापार मंडल भी झूमा

व्यापार मण्डल हाथीबड़कला ने राम मंदिर की नींव रखे जाने पर जश्न मनाया। कोषाध्यक्ष दीपक खत्री ने 12:15 बजे नारियल फोड़ा और राम का जयघोष किया। इसके बाद 501 दिये जलाकर भगवान राम की आरती की गई। व्यापारियों ने 75 किलो हलवा और 21 किलो लड्डू का प्रसाद बांटा। इस मौके पर मौके पर पियूष, कैलाश खन्ना, विनय अग्रवाल, मनोहर भण्डारी, ललित बोरा, दीपक खत्री, भूपेन्द्र कठैत, सुनील अग्रवाल, बंटी, राजेश मौजूद थे।

501 दीप जलाकर मनाया जश्न

श्री गुरु राम राय मार्केट के दुकानदारों न पीपल के पेड़ के समीप मंदिर प्रांगण में 501 दीपक जलाकर राम मंदिर भूमि पूजन की खुशी मनाई। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसके अलावा दीपलोक कॉलोनी स्थित राम मंदिर में कैंट विधायक हरबंश कपूर ने पूजा-अर्चना की।

टपकेश्वर मंदिर में हुई पूजा

गढ़ी कैंट स्थित माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव में अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास समारोह का उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर पंडित कमल जोशी और मंडली ने भजनों की प्रस्तुति दी। पहाड़ी रसोई की महिलाओं के हाथ से बने पहाड़ के उत्पाद जैसे अरसे, झंगोरे की खीर, लड्डू का भोग लगाया। इसके साथ ही घी के दीपक भी जलाए गए। केवी ओएनजीसी के स्टूडेंट अनुराग रमोला ने माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर में मंदिर की दीवार में राम का चित्र बनाया।