- श्रीराम जन्मभूमि समर्पण निधि अभियान का दून में शुभारंभ

- शहर में लॉर्ड वेंकटेश्वर वेडिंग पॉइंट से हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज तक निकली रथ यात्रा

देहरादून,

थर्सडे को श्रीराम जन्मभूमि समर्पण निधि अभियान का दून में भी शुभारम्भ किया गया। संघ परिवार के आह्वान पर कई हिंदूवादी संगठनों व विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के संयोजन में कई लोगों ने रथयात्रा का आयोजन किया। रथयात्रा लॉर्ड वेंकटेश्वर वेडिंग पॉइंट से प्रारंभ होकर घंटाघर पलटन बाजार, हनुमान चौक, सहारनपुर चौक ,कांवली रोड होते हुए हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज पर समाप्त हुई। अभियान के तहत रथ पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ जंगम शिवालय व टपकेश्वर महादेव के महंत 108 कृष्णा गिरी महाराज द्वारा किया गया। महंत कृष्णा गिरी महाराज श्रीराम जन्मभूमि समर्पण निधि अभियान की महानगर इकाई के अध्यक्ष भी हैं। इस अवसर पर महानगर के अभियान प्रमुख चन्द्रगुप्त विक्त्रम व सह अभियान प्रमुख दर्शन लाल भम्म उपस्थित रहे।

492 वर्षों के संघर्ष के बाद आया मौका

देहरादून अभियान प्रमुख चंद्रगुप्त ने कहा कि अयोध्या में श्री राम का मंदिर हिन्दू भावनाओं का मंदिर है। मन्दिर के पुन: निर्माण के लिए लाखों लोगों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। कई पीढियां इस सपने को देखते देखते दुनिया से चली गई। कहा कि 492 वर्षो के संघर्ष के बाद अब यह मौका आया है जब भगवान राम का भव्य मंदिर अयोध्या में बनने जा रहा है। मन्दिर निर्माण में प्रत्येक हिन्दू का सहयोग हो समर्पण हो, इसके लिए राम भक्तो को टोलियां घर घर जाकर समर्पण निधि एकत्र कर रही है। 15 जनवरी मकर संक्राति से पूरे देश मे मन्दिर के पुन: निर्माण के लिए समर्पण निधि संग्रह अभियान का प्रारम्भ होने जा रहा है। बताया कि हरकी पौड़ी पर माँ गंगा के पावन तट पर गंगा पूजन के साथ समर्पण संग्रह साहित्य का भी पूजन किया गया है। कार्यक्रम पर पर भाव विभोर होते 108 महंत कृष्णागिरी ने कहा कि हमने राम मंदिर आंदोलन का प्रतिभाग किया था और आज देहरादून से मन्दिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान का प्रारम्भ हो रहा है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर से राष्ट्र मन्दिर बने इसके लिए प्रत्येक हिन्दू का समर्पण जरूरी है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में जन जन की सहभागिता रही थी इसके पुन: निर्माण में भी जन सहभागिता हो।